फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हक’ के कलेक्शन में सोमवार को भारी गिरावट, जानिए चौथे दिन यामी गौतम की फिल्म ने की कितनी कमाई

Mon, 10 Nov 2025 08:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Haq Day 4 Box Office Collection: यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने धीमी शुरुआत की। चौथे दिन के कलेक्शन में भी गिरावट है। जानिए, फिल्म ‘हक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 
 
विज्ञापन
फिल्म 'हक' का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यामी गौतम की वुमन सेंट्रिक फिल्म ‘हक’ रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी। लेकिन इसका कलेक्शन पहले दिन काफी कम था। वीकएंड पर कलेक्शन में इजाफा हुआ। लेकिन सोमवार को इसके कलेक्शन में काफी कमी दिखी। 

विज्ञापन

'हक' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
‘हक’ ने चौथे दिन की कितनी कमाई 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘हक’ ने चौथे दिन यानी आज सोमवार को 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वीकएंड पर यह फिल्म 3 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म ने शनिवार को 3.35 और रविवार को 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकएंड के बाद कलेक्शन में गिरावट सामान्य है लेकिन ‘हक’ का कलेक्शन काफी कम हो चुका है। 

'हक' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बजट वसूल कर पाएगी यामी की फिल्म 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘हक’ का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये है। इस फिल्म ने अब तक 9.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जैसे इस फिल्म का कलेक्शन कम हो रहा है, उससे लगता नहीं है कि यह अपना बजट वसूल कर पाएगी।

फिल्म की कहानी क्या है
फिल्म ‘हक’ में यामी गौतम ने शाजिया बानो और इमरान हाशमी ने उनके पति वकील अब्बास खान का रोल निभाया है। फिल्म ‘हक’ के निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा हैं। यह फिल्म 1978 के शाह बानो केस से इंस्पायर है। फिल्म ‘हक’ में महिलाओं के सम्मान पाने और बुनियादी मानवधिकारों के संघर्ष को दिखाया गया है।
विज्ञापन

हक - फोटो : यूट्यूब
कलेक्शन की दौड़ में 'हक' से आगे रही ये फिल्म
‘हक’ के अलावा ‘द ताज स्टोरी’, साउथ फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ भी सिनेमाघरों में मौजूद हैं। कलेक्शन की बात करें तो ‘द ताज स्टोरी’ ने सिर्फ 26 लाख ही सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर बटोर। वहीं रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गर्लफ्रेंड' 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह देखें तो 'गर्लफ्रेंड' फिल्म सोमवार को कलेक्शन की दौड़ में आगे रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें