फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र की खराब तबीयत के बीच बिगड़ी प्रेम चोपड़ा की हालत, लीलावती अस्पताल में भर्ती, दमाद ने दिया यह अपडेट

सार

Prem Chopra Health: अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। इस बीच खबर है कि दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा की तबीयत भी बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रेम चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी सलामती के लिए फैंस दुआ कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत को लेकर भी खबर आई है। प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमर उजाला से बातचीत में अभिनेता के दमाद विकास भल्ला ने हेल्थ अपेडट दिया है और कहा, 'डरने की कोई बात नहीं, वे रेगुलर चेक अप के लिए गए हैं'।

विज्ञापन

दमाद ने कहा- जल्द मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी
90 वर्षीय एक्टर प्रेम चोपड़ा को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता के दमाद विकास भल्ला का कहना है, 'उनकी हालत स्थित है और उन्हें जल्दी छुट्टी मिल जाएगी'। इसके अलावा विकास भल्ला ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।

पिता धर्मेंद्र का हाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सनी देओल, एक्टर के चेहरे पर शिकन देख फैंस की बढ़ी चिंता

शरमन जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@sharmanjoshi
शरमन जोशी ने कहा, 'सब ठीक है'
प्रेम चोपड़ा के दमाद और अभिनेता शरमन जोशी ने भी प्रेम चोपड़ा की तबीयत पर अपडेट दिया है। अमर उजाला से बात करते हुए शरमन जोशी ने कहा, 'चिंता की कोई बात नहीं। सब ठीक है। बस कुछ टेस्ट के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है। कल छुट्टी मिल जाएगी'। हेल्थ अपडेट जानने के बाद प्रेम चोपड़ा के लिए चिंतित फैंस ने राहत की सांस ली है। मालूम हो कि प्रेम चोपड़ा की छोटी बेटी प्रेरणा का विवाह अभिनेता शरमन जोशी से हुआ है।

डॉक्टर दे दिया यह अपडेट
अमर उजाला ने लीलावती अस्पताल के डॉ. जलील पारकर से बात की जिन्होंने प्रेम चोपड़ा के लंग इन्फेक्शन का इलाज किया। पारकर ने कहा, 'प्रेम चोपड़ा को हार्ट में तकलीफ थी जिसका इलाज डॉ. नितिन गोखले ने किया। बाद में उनके फेफड़े भी संक्रमित हो गए। अब वो खतरे से बाहर हैं और 3-4 दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उनकी उम्र 92 साल है इसलिए ठीक होने में थोड़ा और समय लगेगा।'
विज्ञापन

विलेन बन इंडस्ट्री में छाए
प्रेम चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा में खलनायकों के किरदार को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया है। 70 और 80 के दशक में उनकी खलनायकी ने उन्हें भारतीय सिनेमा का एक आइकॉनिक चेहरा बना दिया। प्रेम चोपड़ा ने 1960 में पंजाबी फिल्म 'चौधरी करनैल सिंह' से करियर की शुरुआत की। 'चौधरी करनैल सिंह' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें