आदित्य धर और यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
हम आध्यात्मिकता में विश्वास रखते हैं
जब उनसे पूछा गया कि फिल्म की सफलता के बाद उनके और आदित्य के व्यक्तिगत दृष्टिकोण में कोई बदलाव आया है? इस पर यामी ने कहा कि हम दोनों में कोई बदलाव नहीं आया है। यह बदलाव आदित्य की वजह से है और जिस तरह का इंसान वह हैं, बहुत सहज और बेहद विनम्र। मैंने उन्हें जीवन के अलग-अलग पड़ावों से गुजरते देखा है।
उतार-चढ़ाव और नाजुक दौर भी आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन दौरों में हमने अपनी निराशा जाहिर की हो या उसे बाहर निकाला हो। हम दोनों भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। हमारे लिए आध्यात्मिकता बहुत महत्वपूर्ण है, हम सर्वशक्तिमान में विश्वास रखते हैं। अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है। जो आपके लिए है, वह भले ही देर से मिले, लेकिन कभी नकारा नहीं जा सकता।
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की बात करें तो, इसका पहला पार्ट ‘धुरंधर’ पिछले साल रिलीज हुआ था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसने कमाई के नए रिकॉर्ड स्थापित किए थे। इसके बाद इस साल दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज हुआ।
इसने पहले पार्ट से भी ज्यादा कमाई की। छह हफ्ते बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में बनी है और करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। भारत में सिर्फ फिल्म की कमाई 1150 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1750 करोड़ रुपए के आंकड़े से भी ऊपर जा चुका है।