फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'मुगल ए आजम' के निर्देशक के आसिफ पर बनेगी बायोपिक? दिवंगत इरफान खान ने तिग्मांशु धूलिया को दिया था आइडिया

Thu, 30 Apr 2026 02:47 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tigmanshu Dhulia On K Asif Biopic: निर्देशक तिग्मांशु धूलिया इन दिनों के. आसिफ पर बायोपिक बनाने को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस बायोपिक का आइडिया उन्हें दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने दिया था।
विज्ञापन
इरफान खान और तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया के आसिफ पर एक बायोपिक बनाने को लेकर चर्चा में हैं। तिग्मांशू इस फिल्म को बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बुधवार को इरफान की चौथी पुण्यतिथि पर तिग्मांशु ने बताया कि उन्हें लगता है जैसे इरफान दूसरी दुनिया से उन्हें इस फिल्म को बनाने के लिए कह रहे हैं।

विज्ञापन

बायोपिक को लेकर तिग्मांशु की राय
इरफान खान का निधन 29 अप्रैल 2020 को 54 साल की उम्र में कैंसर (न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर) से हुआ था। तिग्मांशु धूलिया ने ‘पान सिंह तोमर’ फिल्म पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान कहा, 'जिस फिल्म पर मैं लंबे समय से काम कर रहा हूं, उसकी शुरुआत इरफान के साथ हुई थी।'

तिग्मांशु ने आगे कहा, 'हम दोनों (इरफान) ने सोचा था कि एक दिन के. आसिफ की बायोपिक बनाएंगे। मैं यह फिल्म इरफान के साथ करना चाहता था। मुझे पता है कि इरफान मुझे रोक नहीं रहे, बल्कि कह रहे हैं- ‘यह फिल्म बनाओ’।'
विज्ञापन

इरफान को लेकर तिग्मांशु धूलिया की राय
‘पान सिंह तोमर’ फिल्म तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान दोनों के करियर की सबसे चर्चित और सराही गई फिल्मों में से एक है। दोनों की दोस्ती नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के दिनों से शुरू हुई थी। तिग्मांशु धूलिया ने इरफान के साथ अपनी कई फिल्मों ‘हासिल’, ‘चरस’, ‘पान सिंह तोमर’ और ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’ के बारे में भी रोचक किस्से सुनाए।

उन्होंने उन अधूरी फिल्मों का भी जिक्र किया जिन पर इरफान के साथ काम शुरू हुआ था, लेकिन बजट की समस्या के कारण बंद हो गईं। तिग्मांशु धूलिया ने इरफान को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया और कहा कि इंडस्ट्री में इरफान ही उनके एकमात्र सच्चे दोस्त थे।

यह भी पढ़ें: पांच घंटे ट्रैफिक जाम में फंसी सोनाली कुलकर्णी, परेशान होकर शेयर किया वीडियो; बोलीं- 'अधिकारियों ने उनसे...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें