क्या है फिल्म की कहानी?
‘यादव जी की लव स्टोरी’ की कहानी एक लड़की के प्यार और शादी से संबंधित है। फिल्म में सिंपल यादव (प्रगति तिवारी) एक शांत, घरेलू लड़की है, जो प्यार और हालात के बीच फंसी हुई नजर आती है। वो वसीम अख्तर (विशाल मोहन) नाम के लड़के से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। लेकिन दोनों का धर्म उनके प्यार के आड़े आता है। वहीं सिंपल के घरवाले उसकी शादी अभिमन्यु यादव (अंकित भड़ाना) से करवाना चाहते हैं। इसके लिए परिवार वाले सिंपल पर दबाव डालते हैं। इसके चलते कहानी में आगे दिल टूटना, पॉलिटिकल ताकतों, सोशल स्टिग्मा और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलता है।
यह खबर भी पढ़ेंः यूपी में 'यादव जी की लव स्टोरी' का विरोध: समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप, विरोध कर फिल्म पर रोक की मांग
फिल्म की कास्ट में एक भी यादव कलाकार नहीं
बुक माय शो के मुताबिक, ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को अंकित बड़ाना ने निर्देशित किया है। जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप तोमर हैं। वहीं फिल्म के कलाकारों की बात की जाए तो बिग बॉस 19 फेम मृदुल तिवारी की बहन प्रगति तिवारी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। जबकि उनके साथ विशाल मोहन, अंकित बड़ाना, सुविंदर विक्की और रजत तनवर भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। हालांकि, अब विवाद के बाद देखना है कि फिल्म रिलीज हो पाती है या नहीं।