बॉलीवुड से नहीं हैं हिमांश की पत्नी
कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी का बॉलीवुड से कोई ताल्लुक नहीं है और दोनों की यह अरेंज-कम-लव मैरिज है। हिमांश ने मंगलवार (12 नवंबर) को अपनी शादी समारोह से जुड़ीं कई तस्वीरें साझा कीं, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी की एक भी फोटो सोशल मीडिया पर नहीं पोस्ट की।
तुलसी-खुशाली ने की शिरकत
अभिनेता की शादी में केवल परिवार को लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस शादी समारोह में तुलसी कुमार और खुशाली कुमार ने भी शिरकत की। हिमांश की प्री-वेडिंग सेरेमनी का एक इनसाइड वीडियो हाल ही में सामने आया था, जिसमें तुलसी और खुशाली हिमांश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
मेहंदी समारोह में जमकर थिरके दूल्हे राजा