बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और जैकी श्रॉफ हाल ही में एक निजी कार्यक्रम में साथ में नजर आए थे। जैकी श्रॉफ के लिए अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा उनकी मिमिक्री करना बहुत मुश्किल है। खासकर उनकी बीड़ू वाली स्टाइल पर काम करना बहुत ज्यादा मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने जैकी के बहुत सारे वीडियो देखे ताकि वे उनकी नकल कर सकें।
जैकी श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम- जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ के साथ काम करना सपने जैसा
एक मीडिया हाउस के साथ की गई बातचीत में अनन्या पांडे ने बताया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ पहले भी काम किया है और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ एक विज्ञापन में नजर आई हैं। अब जैकी श्रॉफ के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। अनन्या ने बताया कि उनकी बातचीत बहुत दिलचस्प रहती है।
Akshay Kumar: 'हाउसफुल 5' के सेट पर हादसे का शिकार हुए अक्षय कुमार, अभिनेता के आंख में लगी चोट!
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या ने सीखी मिमिक्री
अनन्या ने कहा कि उन्होंने जैकी की तरह बोलना सीखा। उनकी शैली की नकल करने की कोशिश की, हालांकि उन्हें यह मुश्किल था। उन्होंने कहा कि जैकी ने उनके किरदार को उनसे बेहतर तरीके से निभाया। अनन्या ने कहा कि बीड़ू वाली एक्टिंग करनी मुश्किल है।
Movies January 2025: जनवरी में बजेगा साउथ-बॉलीवुड की फिल्मों का डंका, कंगना रनौत-राम चरण की फिल्म भी शामिल
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
इस सीरीज में नजर आएंगी अनन्या
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे को हाल ही में 'कॉल मी बे' और 'कंट्रोल' में देखा गया। उनके साथ अपनी वेब सीरीज की शुरुआत भी की। फिलहाल, उन्होंने कॉल मी बे के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा अनन्या पांडे चांद मेरा दिल में नजर आने वाली हैं।
जैकी श्रॉफ
- फोटो : पीटीआई
जैकी श्रॉफ भी आएंगे नजर
जैकी श्रॉफ को आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था। अब वे 'बेबी जॉन' में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी के साथ नजर आएंगे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।