फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Oberoi: 'बिजनेस हमेशा प्लान बी ही था, लेकिन इससे मुझे आजादी मिली', विवेक ओबेरॉय ने कही दिल की बात

Thu, 12 Dec 2024 02:20 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवड अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपने बिजनेस में बिजी हैं, उन्होंने अपने बिजनेस प्लॉन और उसके उनके जीवन पर पड़े प्रभाव के बारे में बात की है।
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय अपने बिजनेस को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वे अपने व्यक्तिगत ब्रांड का इस्तेमाल उन कई कंपनियों के लाभ के लिए करते हैं, जिनमें उनकी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
Trending Videos

विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक ओबेरॉय शुरू किया ऐसा प्लान
विवेक ओबेरॉय ने बताया कि उन्होंने जीरो इंट्रेस्ट पेमेंट प्लान शुरू किया। साथ ही उन्होंने अपना पर्सनल ब्रांड भी शुरू किया था। उन्होंने कहा कि इससे बहुत ज्यादा फायदा हुआ और अब कंपनी की कीमत लगभग 3,400 करोड़ रुपये है।

विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
बिजनेस को लेकर बोले विवेक
हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में विवेक ने कहा, "मैंने एक स्टार्टअप शुरू किया, जो शिक्षा के लिए पैसे देता था। समय के साथ यह बहुत बड़ा बन गया। हम B2B नेटवर्क के जरिए 12,000 स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक पहुंचे लेकिन फिर हम ग्राहक से जुड़े और उस डेटा को अपने पास रख लिया। हम अपने ग्राहकों को सीधे जान पाए, जो 45 लाख व्यक्ति थे जो स्कूल या कॉलेज जा रहे थे। यह बहुत समृद्ध डेटा था और इस तरह कंपनी की कीमत लगभग 400 मिलियन यानी लगभग 3,400 करोड़ रुपये हो गई।"

विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
समाज के लिए कर रहे थे काम
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विवेक ने कहा कि मैंने जब अपना ब्रांड शुरू किया तो मुझे इसके सोशल इम्पैक्ट के बारे में पता चला। मैं ऐसी चीजें कर रहा था, जो सामाजिक तौर पर प्रभाव डाल रही थीं। हमारे इस प्लान के जरिए हम कुछ भी कमा नहीं पा रहे थे। हालांकि बाद में इससे बहुत फायदा हुआ।
विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
विवेक ओबेरॉय ने साझा किए विचार
विवेक ओबेरॉय ने कहा कि बिजनेस करना हमेशा से प्लान बी ही था। मैंने सिनेमा को अपने पैशन की तरह चुना था। बिजनेस ने मुझे जीवन जीने में मदद की है। इससे मुझे आजादी मिली। किसी और के काम में उलझ के रहने से अच्छा होता है अपना कुछ करना, जिससे हमें हमारे लिए जीन का समय मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें