फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऐसे अंतरंग सीन फिर नहीं करुंगीः नेहा शर्मा

Thu, 14 Feb 2013 12:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी आने वाली फिल्म 'जयंताभाई की लव स्टोरी' में नेहा शर्मा ने किस सीन के साथ लंबे अंतरंग दृश्य भी शूट किए हैं। अब इन दृश्यों पर नेहा को पछतावा हो रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह अब अंतरंग दृश्य नहीं करेंगी। क्योंकि वह इसे अपने लिए अच्छा नहीं मानतीं।
विज्ञापन


नेहा शर्मा ने कहा कि विवेक ओबराय के साथ किया गया अंतरंग दृश्य पर्दे पर उनका पहला और आखिरी अंतरंग दृश्य होगा। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में कोई भी प्रेम-प्रसंग का दृश्य नहीं करेंगी, क्योंकि वे इसमें सहज महसूस नहीं करतीं। नेहा ने कहा कि, ये अंतरंग दृश्य उतने विस्तार में नहीं हैं, लेकिन फिल्म की पटकथा की मांग के अनुसार थोड़े-बहुत अंतरंग दृश्य जरूर हैं, लेकिन मैं इसे करने में असहज थी। मैं इसे दोबारा इसे नहीं करना चाहूंगी क्योंकि यह मुझे पसंद नहीं हैं।

फिल्म 'जयंता भाई की लवस्टोरी में नेहा एक मध्यमवर्गीय परिवार की लड़की की भूमिका निभा रही है। जिसमें उनका नाम सिमरन है जो कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई जाती है। अपने फिल्मी करियर के बारे में नेहा का कहना है कि अगर फिल्म इंडस्ट्री में आपका कोई गॉड फादर नहीं है तो आपको कठिन संघर्ष करना पड़ता है। इस दौरान आपको ऐसी फिल्मों में भी काम करना पड़ता है, जो आपको पसंद भी नहीं होती हैं। इसलिये आपको काफी धैर्य के साथ काम करने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें