फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Studio: फॉक्स स्टार स्टूडियो हुआ स्टार स्टूडियो, अब इन फिल्मों को ओटीटी और सिनेमाघरों में करेगा रिलीज

Fri, 27 May 2022 02:15 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फॉक्स स्टार स्टूडियो को नई विजुअल आइडेंटी के साथ रीब्रांड कर स्टार स्टूडियो कर दिया गया है। स्टूडियो की ओर से पहले ही कुछ फिल्मों की घोषणा हो चुकी हैं, वहीं आने वाले हफ्तों और महीनों में कई और फिल्मों की घोषणा होने वाली है, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
विज्ञापन
स्टार स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉक्स स्टार स्टूडियो देश के अग्रणी फिल्म स्टूडियो में से एक है, जिसने 'एम.एस. धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी', 'संजू', 'नीरजा', 'छिछोरे' और कई अन्य ऐसी बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। आज फॉक्स स्टार स्टूडियो की ओर से घोषणा हुई कि अब इसे एक नई विजुअल आइडेंटी के साथ रीब्रांड कर स्टार स्टूडियो कर दिया गया है। इस ब्रांड रिफ्रेश के साथ, स्टार स्टूडियोज फिल्मों को कटिंग इज टेक्नोलॉजी के साथ थिएटर और सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश करेगा।

विज्ञापन

नए जमाने के स्टोरीटेलर, टैलेंट और क्रिएटिव माइंड्स के साथ जुड़ते हुए, स्टार स्टूडियोज ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’, ‘बबली बाउंसर’, ‘गुलमोहर’, 'हृदयम' का रीमेक और कई अन्य फिल्मों के साथ दर्शकों के लिए हर तरह की कहानी को आगे भी लाना जारी रखेगा। इन फिल्मों के बाद स्टूडियो की कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

डिज्नी स्टार के स्टूडियो प्रमुख बिक्रम दुग्गल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कई और फिल्मों की होगी घोषणा
डिज्नी स्टार के स्टूडियो प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने कहा कि स्टार स्टूडियो के साथ, हमारा लक्ष्य क्रिएटिव माइंड्स के साथ मिलकर दर्शकों के लिए बेहतरीन कहानियां पेश करने का है। हम अलग-अलग कहानियों पर काम कर रहे हैं, जो पारिवारिक कहानियों से लेकर हर जोनर को ध्यान में रखकर बन रही हैं। इसके अलावा हमें स्टार स्टूडियो में एक सहयोगी वातावरण बनाने की खुशी है, जो सिनेमैटिक एक्सपीरियंस और डायरेक्ट-टू-डिजिटल फिल्मों में थिएटर एक्सपीरियंस बनाने में मदद करता है। हम इनमें से कुछ फिल्मों की घोषणा पहले ही कर चुके हैं, वहीं आने वाले हफ्तों और महीनों में कई और फिल्मों की घोषणा करने वाले हैं।

ये फिल्में होने वाली हैं रिलीज
  • ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा – इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। वहीं, फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म को स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।
  • बबली बाउंसर - मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद अहम रोल निभाते नजर आएंगे।  यह फिल्म स्टार स्टूडियो और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।
  • गुलमोहर - राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शर्मिला टैगोर, मनोज वाजपेयी, सिमरन ऋषि बग्गा, अमोल पालेकर और सूरज शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, इसको स्टार स्टूडियो, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और ऑटोनॉमस वर्क्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।
  • हृदयम का रीमेक – यह मलयालम भाषा में रिलीज हुई एक लव स्टोरी है, जिसका रिमेक बनने वाला है। इस फिल्म को भी स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि स्टार स्टूडियो डिज्नी-स्टार का हिस्सा है, जो थिएटर रिलीज के साथ ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए भी कहानियां बना रहा है। स्टार स्टूडियो हर तरह के आयु वर्ग के दर्शकों के लिए ब्लॉकबस्टर और विविध मनोरंजन के निर्माण में सबसे आगे रहा है। स्टूडियो की गतिविधियां भारत और दुनिया भर में फैली हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें