फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
हालांकि प्रियंका ने सीधे यह नहीं कहा कि वाराणसी भारत की पहली फिल्म है जो अंटार्कटिका में शूट होगी। उन्होंने बस मजाक में ‘अंटार्कटिका में मिलते हैं’ लिखा- लेकिन इस एक लाइन ने यही कयास पैदा कर दिए हैं कि इस फिल्म का स्केल दुनिया भर में कितना बड़ा होगा और यह भारतीय सिनेमा की नई मिसाल बन सकती है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘वाराणसी’ फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं, जिन्हें दीपिका पादुकोण ने ‘भारत के सबसे टैलेंटेड डायरेक्टर्स में से एक’ बताया है। फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं और प्रियंका फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म को आईमैक्स फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है, जिससे यह बड़े स्क्रीन अनुभव के लिए तैयार की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि वाराणसी अप्रैल 2027 में रिलीज होगी।
‘द ब्लफ’ में नजर आईं प्रियंका
प्रियंका फिलहाल फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आ रही हैं, जो 26 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन, वेदांतेन नायडू भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।