'लैला मजनू' का पार्ट 2!
‘हीर रांंझा’ फिल्म मशहूर पंजाबी लोककथा पर आधारित एक भव्य रोमांटिक कहानी होगी। इस प्रोजेक्ट के साथ दोनों भाई एक बार फिर एपिक लव स्टोरी की दुनिया में लौट रहे हैं।
फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी, जो इससे पहले इम्तियाज और साजिद के साथ ‘लैला मजनू’ में काम कर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि ‘हीर रांझा’ को ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का दूसरा चैप्टर माना जा रहा है, जो लव स्टोरी के पार्ट को आगे बढ़ाएगा।
मुकेश छाबड़ा ने किया बड़ा खुलासा
फिल्म की घोषणा के बाद से ही कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बीते कुछ दिनों से कई रिपोर्ट्स में सारा अर्जुन के नाम पर काफी चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन सभी अफवाहों को खारिज किया है।
उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘सारा अर्जुन ने अभी कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की है। हम बस ‘D2’ (धुरंधर पार्ट 2) का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर किसी से मुलाकात भी नहीं की है। इसलिए प्लीज रिलैक्स करें। मैं खुद आपको उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट दूंगा। तब तक इंतजार करें, बाकी जो खबरें चल रही हैं वो सिर्फ अफवाह हैं।’
सारा का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अर्जुन जल्द ही ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।