कब रिलीज होगी 'अल्फा'
आलिया भट्ट ने अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'अल्फा' का एक खास पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर में आलिया के चेहरे की कुछ झलक दिखाई दे रही है। इस पोस्टर में लिखा है- Alpha। इस पोस्ट के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी भी शेयर की गई है। 'अल्फा' 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'अल्फा' की स्टारकास्ट
आज वाईआरएफ ने अपनी पहली महिला प्रधान जासूसी फिल्म 'अल्फा' की रिलीज तारीख के साथ इसकी मुख्य स्टार कास्ट के नामों को भी इंस्टाग्राम पर टैग किया है। इस एक्शन फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अनिल कपूर, शरवरी वाघ और बॉबी देओल नजर आएंगे।
'अल्फा' के बारे में
'अल्फा' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। यह एक जासूसी एक्शन फिल्म है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रूप में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: 'घोस्टबस्टर्स' की अभिनेत्री जेनिफर रन्योन का हुआ निधन, 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस...