सलमान अपनी बहन अर्पिता की शादी को खास बनाने के लिए खास तौर से बनाये गये फ्लोर पर तौलिया डांस करेंगे। इसके लिए फलुकनामा पैलेस में विशेष तौर पर डांस फ्लोर भी बनाया गया है।
इसके लिए अर्पिता के भाईयों की तिकड़ी सलमान, अरबाज और सोहेल फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाल के साथ कई बार रिर्हसल कर चुके हैं।
इसके लिए दबंग खान के पसंदीदा गानों को चुना गया है। इसमें 'मुझसे शादी करोगी', 'हुड़-हुड़ दबंग', 'जीने के हैं चार दिन', 'चलती है क्या नौ से बारह' के अलावा 'जय हो' का टाइटल ट्रैक शामिल है।
600 बाउंसरों से घिरी होगी मैरिज पार्टी
सलमान की बहन अर्पिता की शादी हो और दबंग अंदाज न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। दबंग खान ने बहन की मैरिज पार्टी के लिए 600 बाउंसरों को तैनात किया है। जो वहां आने वाली भीड़ को सम्हालेंगे। सल्लू इसके अलावा राज्य सरकार ने भी चाक-चौबंद व्यवस्था इस वीआईपी पार्टी के लिए की है।
वैसे तो पार्टी में नामचीन लोग ही शामिल होंगे। फिर भी सल्लू मैरिज पार्टी में किसी तरह की खलल नहीं चाहते। वहीं स्थानीय निवासियों में इस वीआईपी पार्टी को लेकर जिज्ञासा बनी हुई है।
101 डायनिंग हॉल्स में परोसे जायेंगे लजीज व्यंजन
अर्पिता की मैरिज पार्टी में आये मेहमानों के लिए 101 डायनिंग हॉल्स में सैकड़ों लजीज व्यंजन परोसे जायेंगे। इसके लिए खान फेमिली ने पूरे ताज फलकनुमा को दो दिनों के लिए बुक कराया है।
पार्टी में हैदराबादी बिरयानी, हलीम और पत्थर का गोश्त जैसे लजीज पकवान मेहमानों को परोसे जाएंगे। पार्टी के नॉर्मल रेसिपीज के अलावा खास तौर पर 'कच्चे गोश्त की बिरयानी' और 'हलीम' को डिनर मेन्यू में शामिल किया गया है। इसके लिए होटल के 101 डायनिंग हॉल्स को खास तौर पर सजाया गया है।
ताज फलकनुमा हैदराबाद के सातवें निजाम महबूब अली खान के महल फलकनुमा को ही मॉडिफाइड करके तैयार किया गया है। ताज ग्रुप ऑफ होटल्स ने इसे 2010 में लग्जरी होटल में तब्दील कर दिया था।