फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या करिश्मा कपूर के बच्चों की फीस जमा करेंगी प्रिया सचदेव? संपत्ति विवाद के बीच अदालत को दिए ऐसे तर्क

Wed, 27 May 2026 02:28 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priya Sachdev: दिवंगत संजय कपूर की विधवा ने अदालत से एक आदेश में बदलाव करने की मांग की है। उन्होंने इस आधार पर संजय की संपत्ति तक पहुंच की मांग की है कि वह करिश्मा के बच्चों की फीस जमा करेंगी।
विज्ञापन
परिवार के साथ करिश्मा कपूर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है। उनकी मां रानी कपूर, विधवा प्रिया सचदेव और पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच विवाद चल रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रिया ने संपत्ति से पैसे निकालने की अनुमति मांगी है, ताकि वह करिश्मा के बच्चों की फीस जमा कर सकें।

विज्ञापन


प्रिया ने मांगी इजाजत
मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया की तरफ से दायर एक अर्जी पर नोटिस जारी किया। प्रिया ने इस अर्जी में संजय के एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) खातों तक पहुंचने की इजाजत मांगी है। प्रिया ने तर्क दिया है कि वह संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर से हुए बच्चों समायरा और कियान की स्कूल फीस जमा करना चाहती हैं।

करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkarismakapoor
फ्रीज हुई संजय की संपत्ति
इस अर्जी पर 26 मई को सुनवाई हुई। इसमें 30 अप्रैल को एक दूसरी पीठ की तरफ से जारी किए गए अंतरिम आदेश में बदलाव की मांग की गई थी। उस अंतरिम आदेश के तहत, संपत्ति के उत्तराधिकार को लेकर चल रही लड़ाई के बीच संजय कपूर की संपत्ति को फ्रीज (जब्त) कर दिया गया था।

काजोल और रानी समेत मनीष मल्होत्रा के यहां नजर आए 'कुछ कुछ होता है' के कलाकार, इन हसीनाओं ने भी दिखाए जलवे

आदेश में बदलाव की मांग
अदालत में दायर दस्तावेजों के अनुसार, प्रिया ने अंतरिम आदेश में बदलाव करने का अनुरोध किया है। 30 अप्रैल के आदेश में संजय की निजी संपत्ति और कॉर्पोरेट होल्डिंग्स को बेचने, हस्तांतरित करने पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, अदालत ने उनके बच्चों से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए एक सीमित छूट दी थी। अब, प्रिया ने अदालत से अनुमति मांगी है कि ताकि वह दिवंगत उद्योगपति के प्रोविडेंट फंड खातों से पैसे निकाल सकें।
विज्ञापन

प्रिया सचदेव, संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा के दावे का प्रिया ने किया खंडन
इससे पहले, एक सुनवाई के दौरान, करिश्मा की कानूनी टीम ने यह दावा किया था कि उनकी बेटी समायरा की कॉलेज फीस का भुगतान नहीं किया गया है, क्योंकि उनके दिवंगत पूर्व पति संजय कपूर की संपत्ति का प्रबंधन देखने वालों ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। बाद में, प्रिया ने अदालत में इस दावे का खंडन किया और उनके वकील ने फीस के भुगतान की रसीदें अदालत के सामने पेश कीं। इन रसीदों से यह पता चला कि प्रति सेमेस्टर 95 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि संजय का निधन 12 जून, 2025 को इंग्लैंड में हुआ था। संजय और प्रिया ने वर्ष 2017 में शादी की थी और उनका एक बेटा है, जिसका नाम अजारियस है। इस बिजनेसमैन ने पहले करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। उनकी मौत के बाद से, परिवार उनकी संपत्ति को लेकर कोर्ट में आपस में झगड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें