फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल टूटने से परेशान नर्गिस क्या नहीं लौटेंगी भारत?

Wed, 06 Jul 2016 12:32 PM IST
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
नर्गिस फाखरी - फोटो : bollywoodlife.com
विज्ञापन
उदय चोपड़ा ने नर्गिस फाखरी से शादी से इंकार क्या किया, वह मुंबई छोड़ कर न्यूयॉर्क अपने घर चली गईं। खबर है कि टूटे दिल को मरहम लगाने में जुटी नर्गिस ने फिल्मी करियर से भी मुंह मोड़ लिया है। पहले तो उन्होंने फिल्म हाउसफुल-3 का प्रचार नहीं किया। अब अपनी एक अधूरी फिल्म के लिए भी वह भारत नहीं आ रही है। सूत्रों की मानें  तो फिल्म के निर्देशक ने अमेरिका जाकर कुछ जरूरी सीन नर्गिस पर शूट किए।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

उदय चोपड़ा और नर्गिस फाखरी - फोटो : bollywoodlife.com
बताया जा रहा है कि रितेश देशमुख-नर्गिस स्टारर बैंजो फिल्म पिछले एक महीने से अटकी पड़ी थी। ऐसे में निर्देशक ने तय किया की अमेरिका जाकर शूटिंग की जाए। दो दिन पहले ही निर्देशक रवि जाधव लौटे हैं। उन्होंने पुष्टि की है कि न्यूयॉर्क में नर्गिस के सीन शूट किए गए। लेकिन अभी डबिंग बाकी है। क्या नर्गिस इसके लिए मुंबई आएंगी? जाधव ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपनी डबिंग खुद करेंगी।

इस बीच नर्गिस-उदय की प्रेम कहानी जानने वालों का कहना है कि एक समय उदय इस हीरोइन के पीछे पड़े थे शादी के लिए, मगर तब नर्गिस करिअर पर ध्यान देना चाहती थीं। अब उदय उनसे शादी नहीं करना चाहते। देखना यही है कि क्या दिल के जख्म भरने के बाद नर्गिस भारत लौट कर करिअर पर ध्यान देंगी या विदेश में अपने मॉडलिंग करिअर को निखारेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें