यशराज बैनर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सुल्तान' कल 6, जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अनुष्का चाहती थी कि इस फिल्म को सबसे पहले उनके बॉयफ्रेंड विराट कोहली देखें। इसके लिए अनुष्का ने रिलीज से पहले ही फिल्म 'सुल्तान' का विराट के लिए स्पेशल प्रीमियर शो रखा था। बीती रात इस जोड़े को यशराज स्टूडियों में एक साथ जाते देखा गया, जहां 'सुल्तान' का प्रीमियर शो आयेजित किया गया था।
सुल्तान, यशराज बैनर की फिल्म है। यशराज फिल्मस के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा, अपनी फिल्मों की स्पेशल प्रीमियर शो के लिए काफी सख्त हैं। आदित्य चोपड़ा, मीडिया के लिए भी अपनी फिल्मों का प्रीमियर शो नहीं रखते है। ऐसे में लगता है कि अनुष्का चोपड़ा ने विराट कोहली के लिए आदित्य चोपड़ा को इस बार अपने नियम को तोड़ने पर मजबूर कर दिया। इस फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आ रहें हैं।
कल आ रही है 'सुल्तान' कमाएगी 160 करोड़
सलमान खान
- फोटो : getty
6, जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म 'सुल्तान' को बनाने में यशराज बैनर ने लगभग 115 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। ऐसे में सलमान से उम्मीदे और बढ़ जाती हैं। वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञ अमुल मोहन ने बताया कि 'सुल्तान' से दर्शकों, बॉक्स ऑफिस, मीडिया सभी को बहुत आशाएं हैं। यह फिल्म देश भर में लगभग 4800 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन 40 से 42 करोड़ रुपये बनाएगी जोकि एक रिकार्ड होगा।
बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञ अमुल मोहन के मुताबिक पहले दिन के बाद सुल्तान की कमाई में और इजाफा होगा। क्योकिं सुल्तान बुधवार को रिलाज हो रही हैं। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को छुट्टी होने की वजह से काफी लोग इसे देखने आएंगे। ऐसे में 'सुल्तान' पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है। मुझे पूरा भरोसा है कि सलमान पहले पांच दिनों में 160 करोड़ तक कमा लेगी।