फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malamaal Weekly: परेश रावल के ट्वीट पर राजपाल ने दिया ऐसा जवाब, शुरू हुई 'मालामाल वीकली 2' की चर्चा

Wed, 12 Aug 2026 10:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malamaal weekly 2: अभिनेता परेश रावल ने पैसों से जुड़ी एक पोस्ट की है। उनकी पोस्ट के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। कई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
मालामाल वीकली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। यह पोस्ट पैसों से जुड़ी है। इस पर राजपाल यादव समेत कई यूजर्स ने ऐसे कमेंट किए हैं कि फैंस इस बात को लेकर अटकलें लगा रहे हैं कि क्या फिल्म 'मालामाल वीकली 2' बनने वाली है।
विज्ञापन


परेश रावल की पोस्ट में क्या है?
परेश रावल ने एक्स पर लिखा 'माता लक्ष्मी चंचल हैं, वो कभी एक जगह नहीं टिकती। उनका उल्लू पर सवार होना हमें सिखाता है कि सिर्फ 'मालामाल' होना काफी नहीं है। थोड़ी बुद्धि और विवेक भी जरूरी है, वरना पैसा आते ही इंसान, पैसा संभालने के बजाय खुद ही उल्लू बन जाता है।'
 
विज्ञापन

परेश रावल - फोटो : एक्स
सेलेब्स ने किए कमेंट
इस पोस्ट पर राजपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा 'ये तो बहुत बढ़िया बात बोली भैया। मालामाल होना तो जीवन में बहुत ही जरूरी है।'
वहीं एलविश यादव ने पोस्ट पर लिखा 'मालामाल वाली बात मुझे बहुत पसंद आई। आगे बताइए।'
वहीं एल्विश यादव ने पोस्ट पर लिखा 'एकदम सही बात।'

विज्ञापन

राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने लगाई अटकलें
कई यूजर्स ने परेश रावल की पोस्ट और उस पर राजपाल यादव के कमेंट को लेकर फिल्म 'मालामाल वीकली 2' को लेकर अटकलें लगाई हैं। एक यूजर ने लिखा 'मालामाल वीकली का नाम फिर सुनने को मिलेगा क्या?' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा 'परेश सर कुछ छुपा तो नहीं रहे हैं?' एक और यूजर ने लिखा 'मालामाल वीकली 2 का अनाउंसमेंट करीब लग रहा है।'

'मालामाल वीकली' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि 'मालामाल वीकली' (2006) में परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख, अरबाज खान और राजपाल यादव थे। सात करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें