फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta: 'आमिर ने ही बंटवारा कर दिया हमारा', फिल्म 'दिल चाहता है' को याद कर प्रीति ने क्यों कही यह बात?

Wed, 12 Aug 2026 08:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Preity Zinta Not Attend Dil Chahta Hai Movie Silver Jubilee Event: फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म 'दिल चाहता है' को 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में प्रीति जिंटा, आमिर खान के कारण शामिल नहीं हो सकी? ऐसा होने की वजह भी वह बताती हैं। 
 
विज्ञापन
आमिर खान और प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा काफी खुश हैं लेकिन वह इसके सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुईं। इस बात का दोष वह पूरी तरह से आमिर खान को देती हैं। जानिए, इस बारे में अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने क्या कहा? 

प्रीति जिंटा इवेंट में इस वजह से शामिल नहीं हुईं 

प्रीति जिंटा ने अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन इवेंट में कहा, ‘मैं बहुत सारी यादें शेयर करना चाहती थी। लेकिन आमिर ने ही हमारा बंटवारा कर दिया। मुझे 'बंटवारा' फिल्म के प्रमोशन के लिए आना पड़ा और वह 'दिल चाहता है' फिल्म के 25 साल पूरे होने के जश्न में चले गए।’

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म  ‘बंटवारा 1947’ आमिर खान प्रोडक्शन ने बनाई है। 


क्यों आमिर खान के साथ फिर काम करना चाहती हैं प्रीति? 

प्रीति ने इवेंट में कहा कि वह आमिर खान के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वह कहती हैं, ‘मैं सच में उनके साथ फिर से काम करने का इंतजार कर रही हूं। उम्मीद है कि किसी ऐसी फिल्म में जो उतनी ही यादगार बने, जैसी 'दिल चाहता है' थी। वैसे मेरे लिए 'बंटवारा 1947' भी एक यादगार फिल्म होगी।’ 
प्रीति जिंटा लगभग आठ साल बाद 'बंटवारा 1947' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट सनी देओल हैं।  

विज्ञापन

'दिल चाहता है' को पूरे हुए 25 साल - फोटो : सोशल मीडिया

क्या थी ‘दिल चाहता है’ की कहानी? 
साल 2001 में रिलीज हुई फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म ‘दिल चाहता है’ तीनों दोस्तों आकाश(आमिर खान), समीर(सैफ अली खान) और सिद्धार्थ (अक्षय खन्ना) की जिंदगी के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म की शुरुआत में ये तीनों दोस्त गोवा की ट्रिप पर जाते हैं, इस ट्रिप के दौरान ये खूब एंज्वॉय करते हैं। यह फिल्म जिंदगी में दोस्तों की अहमियत को भी बताती है। इस फिल्म में आमिर खान के अपोजिट हीरोइन के तौर पर प्रीति जिंटा नजर आई थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें