फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'? छुट्टी का मिल सकता है फायदा, थिएटर्स में भारी भीड़

Fri, 02 Oct 2026 04:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: अनुमान लगाया जा रहा था कि 'दृश्यम 3' पहले दिन 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि अब ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि यह फिल्म इससे ज्यादा कमाई कर सकती है। इसकी कई वजहें हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
इस साल सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' आज दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस के शुरुआती अनुमानों से ऐसा लगता है कि यह फिल्म पहले दिन धमाल मचाएगी। फिल्म की रिलीज पर जश्न का माहौल है। सिनेमाघरों के बाहर भीड़ देखी जा रही है। कई सिनेमाघर हाउसफुल हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ट्रेड की उम्मीदों से कहीं बेहतर शुरुआत की है।

Drishyam 3 Movie Review: क्या इस बार बच पाएगा विजय सालगांवकर? जानें फिल्म में कितना वजन लेकर आए जयदीप अहलावत
विज्ञापन

2 of 6
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
क्यों ज्यादा कमाई कर सकती है फिल्म?
फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से ही जबरदस्त थी, जिससे शुक्रवार को भारत में लगभग 50 करोड़ रुपये (नेट) की ओपनिंग का अनुमान लगाया जा रहा था। उम्मीद है कि यह फिल्म अनुमान से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इसकी दो वजहें हैं। एक आज राष्ट्रीय छुट्टी है। दूसरी यह कि फैंस विजय सलगांवकर के मशहूर किरदार में अजय देवगन को देखने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
किस फिल्म से है मुकाबला?
सुबह से फिल्म ने लगभग 33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अभी शाम के शो बाकी हैं। इससे अंदाजा लगता है कि फिल्म अच्छा कर सकती है। इंडस्ट्री ट्रैकर 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' के मुताबिक फिल्म अपने पहले दिन के अंत तक 55-60 करोड़ रुपये (नेट) या उससे भी ज्यादा की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' इस साल बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी। यह केवल 'धुरंधर: द रिवेंज' से पीछे होगी।

4 of 6
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
क्या अजय की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। 2024 में दिवाली के दौरान रिलीज हुई 'सिंघम अगेन' ने भारत में 43.70 करोड़ रुपये (नेट) की ओपनिंग की थी, जो उस समय अभिनेता की सबसे बड़ी ओपनर बनी थी। अब 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' उस आंकड़े को पार करने की राह पर है।
विज्ञापन

5 of 6
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
टोटल कितना हो सकता है फिल्म का कलेक्शन?
लोगों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए, उम्मीद है कि यह फिल्म देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन जाएगी। ट्रेड अनुमानों के अनुसार भारत में इसका लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 300 करोड़ रुपये (नेट) या उससे ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
कितना है फिल्म का बजट?
  • 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' देवगन की लोकप्रिय थ्रिलर फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है। 
  • यह विजय सलगांवकर की कहानी को खत्म करती है और कथित तौर पर उस मामले का समापन करती है जिसने गोवा के लोगों के बीच चर्चा छेड़ी थी। 
  • फिल्म में श्रिया सरन, तब्बू, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता, कमलेश सावंत और मृणाल जाधव भी शामिल हैं।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें