साइना नेहवाल बनने का मौका गवा चुकीं दीपिका पदुकोण अब पीवी सिंधु बनने की कोशिश में हैं। बताया जा रहा है कि सोनू सूद जल्द ही एक फिल्म को प्रड्यूस करने वाले है जो बेडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की बायोपिक फिल्म होगी। माना जा रहा है इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को लीड रोल मिल सकता है।
इससे पहले साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म के लिए दीपिका का लीड रोल लगभग फाइनल था लेकिन ऐन टाइम पर ये मौका उनके हाथ से फिसल कर श्रद्धा कपूर के हाथ में चला गया।
इसे भी पढ़ें- दीपिका के हाथ से निकला साइना नेहवाल बनने का मौका, श्रद्धा को मिली बायोपिक
अपनी बायोपिक फिल्म बनाने के लिए पीवी सिंधु ने सोनू सूद को भी हरी झंडी दे दी है जल्द ही फिल्म पर काम शुरू किया जा सकता है। सोनू ने बातचीत में बताया की जल्द ही फिल्म की लीड हीरोइन का नाम एनाउंस किया जाएगा।
इतने बड़े बैडमिंटन खिलाड़ी की बेटी और खुद भी बैडमिंटन खिलाड़ी रहीं दीपिका पीदुकोण इस रोल को पर्दे पर तो बखूबी निभा पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- कुछ ऐसे खट्टे-मीठे तरीके से शुरू हुई अनुष्का और विराट की लव स्टोरी