फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पाकिस्तान में रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'? वरुण धवन ने आस्क मी सेशन के दौरान दिया मजेदार जवाब

Tue, 06 Jan 2026 05:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Release In Pakistan?: फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए। जिनमें से वरुण धवन ने एक पाकिस्तानी फैन के सवाल का मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले आज वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी सेशन' में हिस्सा लिया। इस दौरान वरुण ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। लेकिन जब एक फैन ने सवाल किया, 'क्या पाकिस्तान में रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'?' तो देखिए वरुण ने क्या जवाब दिया।

विज्ञापन

वरुण का जवाब
'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले आज वरुण धवन ने X (पहले ट्विटर) पर 'आस्क मी सेशन' किया। इसमें फैंस ने उनकी बेटी और फिल्मों के बारे में कई सवाल पूछे। लेकिन जब एक पाकिस्तानी फैन ने पूछा, 'भाई, आपकी 'बॉर्डर 2' पाकिस्तान में कब रिलीज होगी? मैं तारा सिंह का बहुत बड़ा फैन हूं, उन्हें मेरा सलाम कहना,' तब वरुण ने जवाब दिया, ''बॉर्डर 2' 1971 के युद्ध और उससे जुड़ी कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। मुझे यकीन है कि सनी सर के पाकिस्तान में भी फैन हैं।'

 

'Border 2' के गाने में बदलाव
फिल्म में पुराने हिट गाने 'संदेशे आते हैं' का रीमेक 'घर कब आओगे' शामिल है। यह गाना सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, और गायक सोनू निगम जैसे सितारों के साथ हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में लॉन्च किया गया। वहां 'बॉर्डर 2' की टीम ने बीएसएफ जवानों से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' के लिए सनी देओल-वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने ली कितनी फीस? जानिए पूरी डिटेल
विज्ञापन

फिल्म 'बॉर्डर 2' के बारे में
अभिनेता वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 1997 की हिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी के साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और भी कई कलाकार हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की आगामी फिल्मों में 'शक्ति शालिनी' से लेकर 'चामुंडा' तक शामिल, जानिए रिलीज डेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें