फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो यह है सलमान की फिल्म हिट कराने की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाती हैं?क्यों केवल सलमान के नाम पर ही फिल्में चल निकलती हैं?कैसे प्रशंसकों की संख्या हर दिन बढ़ जाती है?
विज्ञापन


इन सब बातों पर से अब पर्दा हट गया है। दरअसल सलमान अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए एक अलग ही रणनीति बनाते हैं। जो न सिर्फ उनको लोगों से जोड़ती है बल्कि दर्शकों को थिऐटर तक भी खींच लाती है।

सलमान की मार्केटिंग का अपना ही तरीका है। जो उनको और सितारों से अलग पहचान दिलाता है। इसका खुलासा सलमान खान ने अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान के प्रमोशनल इवेंट के दौरान किया।
विज्ञापन


विज्ञापन

जरा सा जुदा है सल्लू का तरीका

सुपरस्टार सलमान खान फिल्म के प्रचार के लिए रणनीति बनाने की बजाय टेलीविजन चैनलों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचाकर उसका प्रचार करने में यकीन रखते हैं।

सलमान (49) ने फिल्म मार्केटिंग से संबंधित अपने ये विचार यहां मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म "बजरंगी भाई" के प्रचार से जु़डे एक कार्यक्रम में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा, "हमारी तरफ से कोई रणनीति नहीं होती। फिल्म की टीम हमें प्रचार करने जाने के लिए कहती है और हम यह करते हैं। पहले सिर्फ ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) और दूरदर्शन था, तो फिल्म का प्रचार करना आसान था।

प्रचार करने में महज एक घंटा लगता था।" सलमान ने यहां संवाददाताओं को बताया, "लेकिन अब कई चैनल तथा अखबार हैं। यदि एक को भी छो़डते हैं तो वे नकारात्मक खबरें दिखाने लगते हैं।

इसलिए हम हर जगह जाने तथा फिल्म और इसकी कहानी के बारे में लोगों को बताने की कोशिश करते हैं।" "बजरंगी भाईजान" 17 जुलाई को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें