फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज हुआ 'रईस' का पोस्टर, शाहरुख बोले कैम छो?

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के दो पोस्टर शाहरुख ने ट्विटर पर रिलीज किए हैं। शाहरुख ने ट्वीट करके कहा कि, 'कैम छौ, मजामा? उम्मीद है आपको पसंद आएगा'। पहले पोस्टर में शाहरुख खान की हल्की दाढ़ी बढ़ी हुई है और वे आंखों पर चश्मा लगाए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पोस्टर में शाहरुख एक गोदाम में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके पीछे शराब की बोतलें दिख रही हैं। पोस्टर पर बनिये का दिमाग और मिंया भाई की डेयरिंग लिखा हुआ है।

रईस में शाहरुख खान के अलावा फरहान अख्तर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान हैं। राहुल ढोलकिया फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। फरहान अख्तर एवं रितेश सिद्धवानी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहरुख ने ट्विटर पर लांच किए हैं 'रईस' के पोस्टर

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के साथ अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली 'रईस' में शाहरुख शराब माफिया का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म गुजरात में शराब के धंधे पर बनी है। शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म के पोस्टर रिलीज किए हैं।

ये है शाहरुख के ट्वीट जिनमें उन्होने 'रईस' के पोस्टर लांच किए हैं।

Kem Cho, Majama??? Poster of Raees an Excel & Red Chillies film. Dir. Rahul Dholakia. More to follow…hope u like it. pic.twitter.com/wjyu8NaXad— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 16, 2015



“The man in black travels with your soul in his pocket“ Stephen King. V hav both White & Black in us, choose wisely. pic.twitter.com/Excr2eW7fD— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 16, 2015
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें