फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: 'जिंदगी में हर बार मैं आपको चुनूंगी', विक्रांत के जन्मदिन पर पत्नी शीतल का दिल छूने वाला पोस्ट

Thu, 03 Apr 2025 01:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sheetal Massey Post On Vikrant Massey Birthday: आज गुरुवार को अभिनेता विक्रांत मैसी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी पत्नी शीतल ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ खूबसूरत कैप्शन लिखा है। 
विज्ञापन
विक्रांत मैसी, शीतल और बेटा वरदान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sheetalthakur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर विक्रांत मैसी आज गुरुवार 03 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तमाम शुभचिंतक, प्रशंसक और करीबी दोस्त उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इस खास दिन पर अभिनेता की पत्नी शीतल मैसी ने भी उन्हें बधाई दी है। शीतल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें अपने दिल की बात लिखी है। 

विज्ञापन

बेटे वरदान के साथ विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@sheetalthakur
बेटे वरदान के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शीतल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वे और विक्रांत अपने बेटे वरदान के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक और फोटो शेयर की है, जिसमें विक्रांत अपने बेटे वरदान को किस करते दिख रहे हैं। इस फोटो ने फैंस का दिन बना दिया है।
 

शीतल ने विक्रांत के जन्मदिन पर मंगाया केक - फोटो : इंस्टाग्राम
ऑर्डर किया स्पेशल केक
पोस्ट के साथ शीतल ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो माय लव। आप एक शानदार इंसान हो। एक पति और पिता के रूप में आप बहुत उम्दा हो  इसका जश्न मनाया जाना चाहिए। मैं जिंदगी में बार-बार आपको चुनूंगी'। शीतल ने विक्रांत के जन्मदिन पर स्पेशल केक ऑर्डर किया। इस पर लिखा है, 'बेस्ट हसबैंड, डैड'।

यह खबर भी पढ़ें:
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय-आराध्या बच्चन की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल, रिश्तेदार की शादी में हुए शामिल
विज्ञापन

यूजर्स ने दी बधाईयां
इस पोस्ट पर यूजर्स ने बधाईयों की झड़ी लगा दी है। सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। सुमोना चक्रवर्ती ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। वहीं, यूजर्स कैप्शन और केक दोनों की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों के बीच यह प्यार बना रहे और हर दिन बढ़ता रहे'। एक यूजर ने लिखा, 'विक्रांत प्रतिभाशाली एक्टर हैं। आपने उनका दिन ही नहीं, जिंदगी को खास बना दिया है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया का बर्थडे मनाने निकली कपूर फैमिली? खुशी कपूर के साथ नजर आए वेदांग भी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें