फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय-आराध्या बच्चन की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल, रिश्तेदार की शादी में हुए शामिल

Thu, 03 Apr 2025 01:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में ऐश्चर्या राय बच्चन को अपने एक रिश्तेदार की शादी में देखा गया। वह बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं। इस शादी से ऐश्वर्या और उनके परिवार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। ये तस्वीरें ऐश्वर्या के फैंस को खूब पसंद आईं। देखिए, वो तस्वीरें।

विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को बेटी आराध्या के साथ एक शादी में देखा गया। यह शादी ऐश्वर्या राय के मामा के बेटे की बताई जा रही है। इस शादी से कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें ऐश्वर्या के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में शादी की कुछ और तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। इनमें ऐश्वर्या और आराध्या का लुक काफी कमाल का नजर आ रहा है। 

लाल रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस में ऐश्वर्या-आराध्या

विज्ञापन

शादी की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, उनमें ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन लाल रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस में दिख रही हैं। दोनों ने बहुत नेचुरल मेकअप किया हुआ है। तस्वीरों में ऐश्वर्या के मामा के परिवार के लोग भी शामिल हैं। अभिषेक ने भी सफेद शेरवानी पहनी है, वह भी तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या एक हैप्पी फैमिली की तरह तस्वीरों में दिख रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Abhishek Bachchan: पापा की खींची लकीर छोटी नहीं कर पाए अभिषेक, प्रतिभा के मामले में नहीं किसी से कम 

 

पिछले वायरल वीडियो में किया डांस 
कुछ दिन पहले ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन का एक वीडियो भी इसी शादी से वायरल हुआ था। इसमें दोनों ‘कजरारे’ सॉन्ग पर डांस करते दिखे। आराध्या ने भी जमकर डांस किया। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के फैंस ने खूब पसंद किया। 

ये खबर भी पढ़ें: Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय के आई वांट टू टॉक कहते ही तनाव में आ जाते हैं अभिषेक, आखिर क्या है वजह?

ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन का करियर फ्रंट

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, उनका पूरा ध्यान अपनी बेटी की परवरिश पर है। वहीं अभिषेक बच्चन फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘बी हैप्पी’ रिलीज हुई, यह फिल्म पिता-बेटी की रिश्ते पर थी। इसके अलावा वह फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे, इसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे।  

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें