फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर लोग कैटरीना को गाली देंगे ही क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना कैफ़ को फ़ेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर रहना पसंद नहीं. कटरीना अपनी आगामी फ़िल्म 'बैंग बैंग' के प्रमोशन के दौरान पत्रकारों से बात कर रही थीं.
विज्ञापन


मीडिया को इसकी वजह उन्होंने बताई, "मुझे जो कहना होता है वो अपनी फ़िल्मों के प्रमोशन के दौरान कह ही देती हूं। फिर अपने विचार बयान करने के लिए सोशल मीडिया की क्या ज़रूरत। कटरीना सोशल मीडिया पर लोगों के बेक़ाबू विचारों और बातों के अंदाज़ को भी पसंद नहीं करतीं।

Trending Videos
विज्ञापन

‌लोग लिखते हैं भद्दी बातें

वो कहती हैं, "मैं कई बार देखती हूं कि सितारों के प्रशंसकों के बीच ही लड़ाइयां शुरू हो जाती हैं. आप कितने भी बड़े सितारे क्यों ना हो, लोग कमेंट में भद्दी बातें लिखते हैं. ये सब फ़िज़ूल की बातें हैं।

कटरीना के मुताबिक़ उनमें सहनशीलता कम है और अगर कोई उनके बारे में कुछ ग़लत लिखेगा या कहेगा तो वो चुप नहीं बैठेंगी। "मैं तो गंदी बातों के जवाब में मुंह खोल बैठूंगी. फिर हालात बेक़ाबू हो जाएंगे. तो बेहतर है कि मैं इस सब पचड़े से बाहर रहूं."
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें