Naseeruddin Shah And Anupam Kher Controversy: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने राम मंदिर में चोरी के मामले को छोटा बताया और इसकी तुलना मुगल काल से की। उनके बयान के बाद नसीरुद्दीन शाह का अनुपम खेर के खिलाफ दिया गया पुराना बयान वायरल हो रहा है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला चर्चा में है। इस मामले पर अनुपम खेर ने बयान दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो फिर से वायरल होने लगा है। एक पुरानी वायरल क्लिप में नसीरुद्दीन, अनुपम खेर के राजनीतिक विचारों पर टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
अनुपम खेर ने मुगलों पर की टिप्पणी
यह क्लिप तब सामने आई है जब खेर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में राम मंदिर में हुई कथित चोरी को बहुत छोटी बात बताया है। उन्होंने इसकी तुलना मुगल काल के दौरान मंदिरों पर हुए हमलों और लूटपाट से की। उनके बयानों के वायरल होने के बाद उनके खिलाफ नसीरुद्दीन शाह का पुराना बयान सामने आया।
नसीरुद्दीन से किया गया सवाल
वायरल क्लिप में शाह से फिल्म इंडस्ट्री के उन सदस्यों के बारे में पूछा गया जिन्होंने भेदभावपूर्ण राजनीति और नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनसे उन लोगों के बारे में भी पूछा गया, जिन्होंने खुले तौर पर सरकार का समर्थन किया। सवाल का जवाब देते हुए शाह ने कहा, 'विरोध करने वालों की संख्या कम है।'
नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर
- फोटो : एक्स
नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर के खिलाफ दिया बयान
अनुपम खेर का जिक्र करते हुए शाह ने कहा 'अनुपम खेर जैसे लोग बहुत मुखर हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत है। वह एक जोकर हैं। एनएसडी और एफटीआईआई में उनके साथ काम करने वाले कई लोग उनकी चापलूसी करने वाली आदत की पुष्टि कर सकते हैं। यह उनके खून में है। वह इसे बदल नहीं सकते।'
अनुपम खेर का नसीरुद्दीन पर हमला
इसके जवाब में, खेर ने एक्स पर एक वीडियो मैसेज में कहा 'मैंने आपके बारे में कभी कुछ बुरा नहीं कहा है, लेकिन अब कहूंगा। इतना कुछ हासिल करने के बावजूद आपने अपनी पूरी जिंदगी निराशा में बिताई है। अगर आप दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना कर सकते हैं, तो मुझे यकीन है कि मैं बहुत अच्छी कंपनी में हूं।'
“Someone like @AnupamPKher has been very vocal. I don’t think he needs to be taken seriously. He’s a clown. Any number of his contemporaries from NSD and FTII can attest to his sycophantic nature. It’s in his blood. He can’t help it.”
अनुपम खेर ने चोरी को बताया छोटी बात
इंडिया टुडे से बातचीत में अनुपम खेर से अयोध्या राम मंदिर में दान की चोरी के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा 'मंदिर तब लूटे गए थे जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को नष्ट किया था। जब ब्राह्मणों की हत्या की गई, जब हमारे मंदिरों की संपत्ति लूटी गई, जब मंदिर परिसर में महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। वह कहीं ज्यादा बड़ी त्रासदी थी। अगर हम उस दर्द से उबर सकते हैं, तो यह बहुत ही छोटी बात है।'
जनाब नसीरुदिन शाह साब के लिए मेरा प्यार भरा पैग़ाम!!! वो मुझसे बड़े है। उम्र में भी और तजुर्बे में भी। मै हमेशा से उनकी कला की इज़्ज़त करता आया हूँ और करता रहूँगा। पर कभी कभी कुछ बातों का दो टूक जवाब देना बहुत ज़रूरी होता। ये है मेरा जवाब। 🙏 pic.twitter.com/M4vb8RjGjj