आदित्य धर की 'धुरंधर' ने कई रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। फिल्म को हाल ही में जापान में रिलीज किया। मेकर्स यह अनुमान लगा रहे थे कि फिल्म की जापान में भी अच्छी कमाई होगी। मगर यह अंदाजा गलत निकला। भारत में करोड़ों का कारोबार करने वाली फिल्म जापान में 1000 दर्शक भी नहीं जोड़ पाई।
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
जापान में क्या हुआ 'धुरंधर' का हाल?
फिल्म 'धुरंधर' 10 जुलाई को जापान में रिलीज की गई। फिल्म को देशभर में लगभग 80 स्क्रीन मिली। मेकर्स को भरोसा था कि फिल्म का जादू भारत की तरह जापान में भी चलेगा। कम दर्शकों ने इस मंसूबे पर पानी फेर दिया। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन सिर्फ 900 लोगों ने ही फिल्म देखी। हालांकि फिल्म का प्रमोशन जापान में काफी जोर-शोर से किया गया था। मगर मेकर्स की यह मेहनत भी दर्शकों को थिएटर तक लाने में सफल नहीं हो सकी। कम कलेक्शन की वजह से यह फिल्म जापान में सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ धुरंधर ही नहीं ‘पुष्पा 2' भी नाकाम
जापान में बीते वक्त में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई। इनमें ‘आरआरआर', ‘साहो', ‘पुष्पा 2’,‘धुरंधर’ मुख्य फिल्में रही थीं। इन फिल्मों में सिर्फ दो फिल्में ‘आरआरआर', ‘साहो' ही ऐसी थी जो अच्छी ओपनिंग कर पाईं। कुछ महीनों पहले 'पुष्पा 2' को भी रिलीज किया गया था। इसके प्रीमियर पर खुद अल्लू अर्जुन परिवार सहित जापान पहुंचे थे। मगर फिर भी ‘पुष्पा 2' सफल न हो सकी।
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
धुरंधर फ्रेंचाइजी ने कितनी कमाई की?
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 'धुरंधर; द रिवेंज' 19 मार्च 2025 में रिलीज हुआ। दोनों फिल्मों की कुल कमाई लगभग 3000 करोड़ से भी ज्यादा थी। सैकनिल्क के मुताबिक 'धुरंधर' की कुल कमाई 1307.35 करोड़ है। वहीं 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई 1813.39 करोड़ रही।