केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 'फाइंडिंग फेनी' फिल्म में प्रयोग किए गए 'वर्जिन' शब्द पर आपत्ति जताई है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बोर्ड के दिशा-निर्देशों को असंगत बताया।
इसके अलावा सेंसर बोर्ड को उस सीन में भी दिक्कत थी जिसमें डिंपल कपाड़िया के स्कर्ट को पीछे से फटते हुए दिखाया गया है। इन दो दृश्यों को लेकर सेंसर का रुख बेहत सख्त रहा है।