अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बीच यूं तो हमेशा ही अच्छे संबंध रहे हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं कि बिग बी किंग खान की तारीफों के पुल अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर बांधे हों। परंतु हाल में वह हुआ जो कभी नहीं हुआ।
शाहरुख खान केबीसी के सैट पर पहुंच गए जहां पर अमिताभ शूटिंग कर रहे थे। लेकिन शाहरुख क्यों वहां पहुंचे यह जानना भी जरूरी है। शाहरुख की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ आ रही है, यह सभी जानते हैं। सूत्रों के अनुसार किंग खान जब बिग बी के पास गए थे तो अपने साथ फिल्म के कुछ खास हिस्से ले गए थे ताकि अमिताभ को दिखा सकें।