शाहरुख खान तीसरी बार बाप बनने वाले हैं। लेकिन इस बार मामला अलग है। शाहरुख बाप तो बनेंगे लेकिन गौरी खान मां नहीं बनेंगी। यह सवाल हर व्यक्ति के जेहन में उठ रहा है कि आखिर गौरी खान मां क्यों नहीं बनना चाहतीं।
शाहरुख खान और गौरी के दो बच्चे हैं। यह दोनों ही बच्चे गौरी खान से हैं। यानि की दोनों ही बच्चे गौरी खान की कोख से जन्में हैं। लेकिन शाहरुख खान ने तीसरी बच्चा सरोगेसी तकनीक से हुआ है।
आमतौर पर ऐसा महिलाएं तब करती हैं जब वह या तो बहुत अधिक व्यस्त होती हैं या फिर उन्हें बच्चा पैदा करने में कोई समस्या होती है। कई सेलीब्रेटी काम की व्यस्तता की वजह से यह तरीका अपनाती रही हैं।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर्दे पर नजर नहीं आती हैं। एक-दो छिटपुट विज्ञापनों के अलावा वह किसी भी रूप में कैमरे के सामने सक्रिय नहीं हैं। यानि यह बात साफ है कि व्यस्तता की वजह से उन्होंने यह फैसला नहीं लिया है।
शाहरुख खान के पहले आमिर खान और किरण राव ने सरोगेसी तकनीक अपनायी थी। तब यह माना गया था कि चूंकि किरण निर्देशन के काम में व्यस्त है इसलिए वह ऐसा नहीं चाहती हैं।
इसके अलावा सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान भी सरोगेसी तकनीक अपना चुके हैं। तब उस मामले में गया था कि सोहेल की पत्नी को गर्भधारण करने में कोई समस्या आ रही थी।
गौरी खान के मसले में अभी यह साफ नहीं हुआ है कि आख्रिर गौरी खान खुद मां क्यों नहीं बनीं। शाहरुख खान की तरफ से अभी इस बारे में कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।