फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यारों के यार हैं सलमान खान

Wed, 03 Oct 2012 05:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता सलमान खान यारों के यार हैं, यह बात एक बार फिर साबित हो गयी है। सलमान के मेकअपमैन सुदेश नाग अक्का राजू ने अपनी सिक्युरिटी एंजेसी शुरु की तो सलमान ने उसकी मदद करते हुए यशराज फिल्म्स की सिक्युरिटी की जिम्मेदारी दिलवा दी है।
विज्ञापन


अब तक इस बैनर के चहेते शाहरुख खान ही थे लेकिन एक था टाइगर की जबरदस्त सफलता ने इस कंपनी से सलमान का रिश्ता भी एकदम खास कर दिया है यही वजह है कि सलमान के कहने पर यशराज कंपनी ने तुरंत राजू को काम दे दिया है।

इससे पहले यशराज की फिल्मों की शूटिंग और स्टार्स की सिक्युरिटी की जिम्मेदारी अभिनेता रोनित रॉय की सिक्युरिटी कंपनी को थी। यशराज के ऑफिशियल प्रवक्ता का कहना है कि रोनित की सिक्युरिटी एंजेसी और राजू की सिक्युरिटी एंजेसी दोनों ही यशराज से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे यह पहला मामला नहीं है हिमेश रेशमिया, साजिद वाजिद से लेकर कई ऐसे नाम हैं जिनकी सलमान ने मदद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें