फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद किसका घर बसाएंगी चित्रांगदा सिंह

Sat, 11 May 2013 02:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने तलाक की अर्जी दे दी है। उनकी तलाक की अर्जी के साथ ही यह प्रश्न भी उठने लगा है कि आखिरी चित्रांगदा किसके साथ अपना नया घर बसाने जा रही हैं। बॉलीवुड गलियारों में फिल्मकार सुधीर मिश्रा को चित्रांगदा का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से बॉलीवुड गलियारों में यह अफवाह फैलने लगी है कि कहीं सुधीर मिश्र की वजह से तो चित्रांगदा का निजी जीवन प्रभावित नहीं हो रहा है। निर्देशक सुधीर मिश्र ही चित्रांगदा को लाइम लाइट में लेकर आए हैं।

अपने कॅरियर की ज्यादातर फिल्में चित्रांगदा ने सुधीर मिश्र के साथ की हैं। चित्रांगदा उन्हें अपने सबसे करीबी मित्र भी बताती हैं। तो अब कयास लगाए जा सकते हैं कि वह सुधीर मिश्रा के साथ भी सेटल हो सकती हैं।
विज्ञापन


ज्योति रंधावा से तलाक लेंगी चित्रांगदा सिंह

हालांकि उनकी और सुधीर मिश्रा की उम्र में काफी अंतर है। सुधीर मिश्रा का दांपत्य जीवन भी रहस्य और घटनाओं से भरा हुआ है।

सुधीर मिश्रा के अलावा चित्रांगदा सिंह के साथ किसी के अफेयर की खबरें बहुत दिनों तक चर्चाओं में नहीं रही हैं। हां, 'देशी ब्वॉयज' की शूटिंग के दौरान जरूर उनका नाम अक्षय कुमार के साथ जु़ड़ा।
विज्ञापन


हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आई मी और मैं' के दौरान चित्रांगदा और उनके साथी कलाकार जॉन अब्राहम को लेकर भी सुर्खियां बनीं।

यह अब समय बताएगा कि चित्रांगदा अपना घर किसके साथ बसाने जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें