फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन ज्यादा रखता है दुआ का ख्याल? प्रकाश पादुकोण ने रणवीर-दीपिका की पेरेंटिंग स्टाइल का किया खुलासा; कही ये बात

Tue, 16 Jun 2026 09:37 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer-Deepika Daughter: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण इन दिनों अपने नाना बनने के दौर को खूब एंजॉय कर रहे हैं। जानिए उन्होंने रणवीर-दीपिका को कैसा माता-पिता बताया। 

विज्ञापन
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी नातिन दुआ पादुकोण सिंह के बारे में खुलकर बात की और साथ ही दीपिका और रणवीर सिंह की पेरेंटिंग स्टाइल पर भी अपने विचार शेयर किए।

दुआ को लेकर क्या बोले प्रकाश पादुकोण?

विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में प्रकाश पादुकोण ने अपनी नातिन दुआ के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बहुत ही प्यारी और मिलनसार बच्ची है। उन्होंने दीपिका और रणवीर को ‘हैंड्स-ऑन पेरेंट्स’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘बेशक दीपिका ज्यादा करती हैं, लेकिन रणवीर भी जब काम में व्यस्त नहीं होते, तो काफी मदद करते हैं। दोनों परिवार भी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं।’

दीपिका पादुकोण और दुआ - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone

नाना बनने के बाद बदली जिंदगी 
बातचीत के दौरान उन्होंने माना कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि नाना बनने के बाद उनकी जिंदगी इतनी बदल जाएगी। पहले वह सोचते थे कि दादा-दादी या नाना-नानी अपने पोते-पोतियों पर इतना प्यार क्यों लुटाते हैं, लेकिन अब वह इन भावनाओं को पूरी तरह समझते हैं।

प्रकाश ने बताया कि जब भी दुआ बेंगलुरु आती है, तो वह और उनकी पत्नी उज्जला उसे आम जिंदगी के छोटे-छोटे अनुभव देने की कोशिश करते हैं, जो आमतौर पर सेलिब्रिटी बच्चों को नहीं मिल पाते। उन्होंने बताया कि वे दुआ को मेट्रो में घुमाने ले जाते हैं, ऑटो-रिक्शा की सवारी करवाते हैं और शाम को पार्क में भी ले जाते हैं।

बेटी दुआ के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दुआ को पसंद है ये गेम
दुआ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘उसे पैडल खेलना बहुत पसंद है। हमारे घर के पास एक अच्छा पैडल ग्राउंड है। हम कैंप स्टेशन के पास रहते हैं, इसलिए उसे ट्रेनें देखना भी अच्छा लगता है।

वह बहुत मिलनसार बच्ची है, इसलिए लोगों से जल्दी घुल-मिल जाती है। वह लगभग सभी को ‘हेलो’ बोलती है। वह छोटी उम्र से ही ट्रैवल कर रही है, जिससे उसे काफी फायदा मिला है। वह बहुत तेजी से बड़ी हो रही है और अभी उसकी जिंदगी का बहुत दिलचस्प दौर चल रहा है।’

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
2018 में हुई थी रणवीर-दीपिका की शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली में शादी की थी। उनकी शादी दोनों की परंपराओं-कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने कई महीनों तक उसे लाइमलाइट से दूर रखा।

ये भी पढ़ें- पहले ये एक्टर निभाने वाला था ‘काला हिरण’ में सलमान खान का रोल, इसलिए छोड़ी फिल्म; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बाद में दिवाली 2025 के मौके पर उन्होंने पहली बार अपनी बेटी को फैंस से मिलवाया। इसी दौरान उन्होंने उसका नाम भी बताया और अपने परिवार के कुछ खास पलों की झलक भी शेयर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें