वॉकर ब्लैंको और अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @walker_blanco और @ananyapanday
अंबानी परिवार की शादी में साथ दिखे
अनंत अंबानी की शादी में ही अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको साथ नजर आए। शादी के फंक्शन से अनन्या और वॉकर ब्लैंको की कई तस्वीरें, वीडियो वायरल हुए। समय-समय पर वॉकर भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनन्या की तस्वीरें लगाते रहते हैं। हाल ही में ‘केसरी 2’ के ट्रेलर को भी वॉकर ने साझा किया था। इस फिल्म में अनन्या पांडे ने एक वकील का रोल किया है। फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार पर आधारित है।
ये खबर भी पढ़ें: Kesari 2 Collection Day 6: लगातार गिरती जा रही है 'केसरी 2' की कमाई, जाने छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वॉकर से पहले इस एक्टर को किया डेट
अनन्या पांडे का नाम पहली बार किसी के साथ नहीं जुड़ा रहा है। रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको से पहले वह आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार तो नहीं किया लेकिन साथ में वैकेशन मनाते, पार्टी करते जरूर दिखे। आगे चलकर इनकी राहें जुदा हो गईं।