कौन है विजय का रोल मॉडल
विजय ने ‘गुस्ताख इश्क’ की शूटिंग के दौरान अपने सबसे बड़े आदर्श नसीरुद्दीन शाह के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने यह भी लिखा कि नसीर साहब उनके रोल मॉडल हैं और उनके साथ काम करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। यह उनके करियर की अब तक की सबसे खूबसूरत ऑन-स्क्रीन जोड़ी रही। विजय ने इस फिल्म की शूटिंग के बीच में चुपके से नसीरुद्दीन का एक स्केच भी बनाया। जब विजय ने वह स्केच नसीर साहब को दिखाया तो दिग्गज अभिनेता ने बहुत प्यार से उस पर उर्दू में अपने हस्ताक्षर किए। विजय ने इसे अपना 'सबसे बड़ा फ्लेक्स' बताया।
फिल्म 'गुस्ताख इश्क' के बारे में
फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ पुरानी दिल्ली की गलियों और पुराने जमाने के रोमांस की कहानी है। इसमें विजय वर्मा पहली बार शायराना अंदाज में नजर आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और फातिमा सना शेख हैं। फिल्म का निर्माण मनीष मल्होत्रा ने किया है। यह एक रोमांटिक फिल्म है। ‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर को रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: साईं बाबा की पवित्र कफनी और पादुका घर लेकर आईं शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा संग की पूजा; वीडियो वायरल