शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति राज कुंद्रा और परिवार के साथ साईं बाबा की पूजा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में लता मंगेशकर का मधुर भजन 'शिरडी माझे पंढरपुर, साईं माझे पंढरपुर' भी बज रहा है। इस वीडिया के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'साईं बाबा, आपकी पवित्र कफनी और पादुका घर लाकर मैं प्रेम और कृतज्ञता से भर गई हूं। आपकी दिव्य कृपा मेरे घर और दिल में हमेशा बनी रहे। श्रद्धा और सबुरी के साथ मेरा मार्गदर्शन करते रहें। ऊं साईं राम।
'
शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
शिल्पा शेट्टी जल्द ही कन्नड़ फिल्म 'KD - The Devil' में नजर आएंगी। इस फिल्म में शिल्पा के अलावा ध्रुव सरजा, संजय दत्त, नोरा फतेही, वी. रविचंद्रन और रमेश अरविंद जैसे कई कलाकार हैं। 'केडी द डेविल' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम कर रहे हैं। यह फिल्म 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को मात देता नंबर बन पर कायम है यह शो, 46वें हफ्ते की टीआरपी में किसने मारी बाजी...