Sharvari Wagh Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ का आज 14 जून को 29वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर जानिए कौन हैं शरवरी, जिन्होंने अपनी आदाकारी और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
शरवरी वाघ का जन्म 14 जून 1997 को मुंबई में हुआ था। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी की नातिन हैं। इतनी बड़ी राजनीतिक पृष्ठभूमि होने के बाद भी उन्होंने खुद को इससे दूर रखा और फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई।
विज्ञापन
2 of 9
शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम
सहायक निर्देशक के रूप में की शुरुआत
अभिनेत्री बनने से पहले शरवरी ने कैमरे के पीछे रहकर काम किया। शरवरी ने साल 2015 से 2018 के बीच सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' और 'प्यार का पंचनामा 2' जैसी फिल्मों में संजय लीला भंसाली और लव रंजन जैसे बड़े निर्देशकों के साथ काम सीखा। काम करने के साथ-साथ वह साल 2014 से ही एक्टिंग के लिए ऑडिशन भी दे रही थीं।
विज्ञापन
3 of 9
'द फॉरगॉटन आर्मी'
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय का सफर
शरवरी का पहला ऑन-स्क्रीन प्रोजेक्ट 'द फॉरगॉटन आर्मी' वेब सीरीज थी। कबीर खान की इस सीरीज में उन्होंने सनी कौशल के साथ 'माया' का किरदार निभाया था। यह कहानी द्वितीय विश्व युद्ध और भारतीय राष्ट्रीय सेना पर आधारित थी।
4 of 9
शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम
'बंटी और बबली 2'
यश राज फिल्म्स की फिल्म 'बंटी और बबली 2' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसमें उनके साथ सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और सिद्धांत चतुर्वेदी थे। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर और आईआईएफए का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन
5 of 9
'मुंजा'
- फोटो : X
'मुंजा'
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' शरवरी के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। फिल्म 'मुंजा' में शरवरी ने 'बेला' का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
विज्ञापन
6 of 9
'महाराज'
- फोटो : सोशल मीडिया
'महाराज'
नेटफ्लिक्स पर आई ऐतिहासिक और कानूनी ड्रामा फिल्म 'महाराज' में शरवरी ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ अभिनय किया। इस फिल्म में उनके गंभीर अभिनय को आलोचकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
7 of 9
'वेदा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'वेदा'
जॉन अब्राहम के साथ एक्शन फिल्म 'वेदा' में शरवरी ने ग्रामीण भारत में जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाली एक लड़की का किरदार निभाया। यह उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण और अलग तरह की भूमिका थी।
8 of 9
'मैं वापस आऊंगा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'मैं वापस आऊंगा'
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह भारत के विभाजन के समय की एक प्रेम कहानी है। इस फिल्म में शरवरी ने जिया का रोल किया है, जो विभाजन के दौरान अपने प्रेमी कीनू (वेदांग रैना) से अलग हो जाती है।
'अल्फा' में नजर आएंगी शरवरी
शरवरी वाघ अब फिल्म 'अल्फा' में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। इस फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। 'अल्फा' (Alpha) यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स (YRF Spy Universe) की बहुचर्चित फिल्म है, जो भारत की पहली महिला प्रधान जासूस-एक्शन फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। यह 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।