फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चंदू चैंपियन के पूरे हुए 2 साल', मुरलीकांत पेटकर के जीवन में आए बदलाव; कार्तिक आर्यन के बारे में लिखी यह बात

Sun, 14 Jun 2026 01:29 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2 Years Of Chandu Champion: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की रिलीज के आज 14 जून को पूरे दो साल हो गए हैं। इस खुशी में पैरा-एथलीट मुरलीकांत पेटकर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। 'चंदू चैंपियन' मुरलीकांत पेटकर पर बनी बायोपिक है।
विज्ञापन
1 of 5
मुरलीकांत पेटकर - फोटो : इंस्टाग्राम
कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'चंदू चैंपियन' को रिलीज हुए दो साल हो गए हैं। इस फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी तारीफ मिली। इस फिल्म ने मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर बहुत गहरा और सकारात्मक प्रभाव डाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
'चंदू चैंपियन' - फोटो : इंस्टाग्राम
मुरलीकांत पेटकर के जीवन में आए बदलाव
मुरलीकांत पेटकर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'चंदू चैंपियन' की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद लोग उनके और भारत के पैरालंपिक इतिहास के बारे में जानने लगे हैं। अब लोग उनसे मिलकर बताते हैं कि उनकी कहानी ने उन्हें कितना प्रेरित किया।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'चंदू चैंपियन' - फोटो : इंस्टाग्राम
पुराने दिनों को किया याद
मुरलीकांत पेटकर ने लिखा कि पर्दे पर अपनी जिंदगी को दोबारा देखना पेटकर के लिए भावुक करने वाला था। इससे उन्हें अपने संघर्षों के साथ-साथ अपनी ताकत और जीवन के उद्देश्य का भी अहसास हुआ। मुरलीकांत का मानना है कि इस फिल्म ने समाज की सोच को बदला है। पहले पैरा-एथलीटों को लोग सहानुभूति की नजर से देखते थे, लेकिन अब उन्हें सम्मान मिलने लगा है। लोग अब उन्हें बेहतरीन खिलाड़ियों के रूप में पहचान रहे हैं।

मुरलीकांत पेटकर ने लिखा, 'सोच अब सही दिशा में बदल रही है। हालांकि, खेल सुविधाओं और अवसरों के मामले में अभी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन इस बदलाव में फिल्म का योगदान बहुत बड़ा है।'

4 of 5
फिल्म 'चंदू चैंपियन' - फोटो : इंस्टाग्राम
मुरलीकांत ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ
मुरलीकांत पेटकर ने कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए लिखा, 'कार्तिक ने पेटकर की कहानी को न सिर्फ सुना, बल्कि उसके पीछे के दर्द और जज्बे को भी समझा। मुरलीकांत का मानना है कि कार्तिक ने इस रोल के लिए कड़ी मेहनत की है।' मुरलीकांत ने बताया कि कार्तिक ने केवल उनकी सफलताओं को नहीं दिखाया, बल्कि उनके जीवन के संघर्ष, गुस्से, निराशा और खुद को साबित करने की जिद को भी बहुत ईमानदारी से पर्दे पर उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'चंदू चैंपियन' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'हार नहीं माननी चाहिए'
अर्जुन पुरस्कार विजेता मुरलीकांत पेटकर का कहना है कि अपनी जिंदगी को पर्दे पर देखना आसान नहीं था, क्योंकि इसने कई पुरानी मुश्किल यादों को ताजा कर दिया। लेकिन इस फिल्म ने उन्हें यह भरोसा दिलाया कि जिंदगी चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हो, अगर आप हार नहीं मानते, तो जीत पक्की है।

यह भी पढ़ें: 'हमारी बेटी आ गई', 38 की उम्र में मां बनीं सुरभि ज्योति; फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें