अमिताभ बच्चन और शरत सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की फिल्मों में भी बनाई पहचान
- शरत सक्सेना ने सिर्फ बॉलीवुड तक खुद को सीमित नहीं रखा।
- उन्होंने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी कई फिल्मों में काम किया।
- 'निर्णयम' और 'गंगा जमुना लंगा वंगा' जैसी फिल्मों के अलावा उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है।
अमिताभ पर लगाया था ये आरोप
2021 में शरत ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'फिल्म इंडस्ट्री युवाओं की इंडस्ट्री है, यहां बुजुर्ग लोगों की जरूरत नहीं है। दुर्भाग्य से, हम मरकर खत्म भी नहीं हो रहे हैं। हम अभी भी जिंदा हैं और अभी भी काम करना चाहते हैं। आपको क्या लगता है कि इस इंडस्ट्री में बुजुर्ग लोगों के लिए कितने रोल लिखे जाते हैं? बुजुर्गों के लिए लिखे गए सभी अच्छे रोल अमिताभ बच्चन को मिल जाते हैं। मेरे जैसे लोगों के लिए जो थोड़ा-बहुत बचता है, वही हमें दे दिया जाता है। और ज्यादातर समय हम उन रोल्स को मना कर देते हैं। इसलिए मेरे जैसे किसी एक्टर के लिए काम करने के मौके लगभग न के बराबर हैं।'