फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं समरीन कौर?: क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से हुई सगाई, रणवीर सिंह की इस फिल्म में कर चुकी हैं काम

Wed, 11 Nov 2026 05:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पंजाबी और बॉलीवुड की अभिनेत्री समरीन कौर ने क्रिकेटर अर्शदीप से सगाई की है।
  • उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके इसकी जानकारी दी है।
  • साल 2018 में अभिनेत्री की जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आया था।
विज्ञापन
समरीन कौर, अर्शदीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी अभिनेत्री समरीन कौर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से अपने फैंस को हैरान कर दिया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने बताया है कि क्रिकेटर से उनकी सगाई हो गई है। तस्वीरों से साथ अभिनेत्री ने एक प्यारी पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
Trending Videos

समरीन कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@samreenkaur__
समरीन की पोस्ट में क्या है?
अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं। वह अर्शदीप के साथ गले मिल रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उनमें से सबसे अच्छी बात यह है कि जीवन भर साथ रहने के लिए उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया।' आगे उन्होंने 11 नवंबर 2026 तारीख लिखी।

अर्शदीप और समरीन पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब इन दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया है और सगाई कर ली है।

समरीन कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@samreenkaur__
कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौर सिनेमा जगत की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। वह धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं। वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज और फिल्म प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। खासतौर पर यंग ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हो रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 

समरीन कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@samreenkaur__
समरीन कौर की शुरुआती जिंदगी
समरीन कौर का जन्म 1999 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उनकी मां प्रोफेसर हैं और पिता भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, इसलिए बचपन से ही उनके जीवन में अनुशासन और पढ़ाई अहम हिस्सा रहे। समरीन ने पुणे के सिम्बायोसिस से बी.कॉम (ऑनर्स) किया और बाद में चंडीगढ़ से एमबीए की पढ़ाई पूरी की।

अर्शदीप कौर, समरीन कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@samreenkaur__
2018 में जिंदगी में आया बड़ा मोड़ 
साल 2018 में अभिनेत्री की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। वह फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में स्टेट फाइनलिस्ट बनीं। इस पेजेंट के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना ली।

फिल्म 83 में समरीन - फोटो : सोशल मीडिया
किन फिल्मों में आईं नजर?
समरीन ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।  वह फिल्म 83 में भी नजर आई थीं, जो 1983 वर्ल्ड कप में कपिल देव की कप्तानी में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित थी। इसमें रणवीर सिंह अहम किरदार में थे। उनकी दूसरी फिल्मों में ‘नेल पॉलिश’ (2021), ‘सरदार जी 2’ और ‘जिंद माही’ शामिल हैं। 

समरीन कौर, जस्सी गिल, बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
बादशाह और जस्सी गिल के साथ किया काम
फिल्मों के अलावा समरीन कौर कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं। वह बादशाह और जस्सी गिल जैसे सिंगर्स के वीडियो सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

समरीन कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं अभिनेत्री?
समरीन सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर, जहां उनके 4.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 तक उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 15 करोड़ रुपये है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें