फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: क्या इंडोनेशिया में 'माइ नेम इज खान' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म? जानें पहले दिन कितने टिकट बिके

Wed, 11 Nov 2026 04:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' आज इंडोनेशिया के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
  • सातवें दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने भारत में 34.36 करोड़ कमाए हैं।
  • 'रामायण' इंडोनेशिया की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
माइ नेम इज खान, रामायण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' आज 11 नवंबर को इंडोनेशिया में रिलीज हुई है। शुरुआत में इसे अच्छी शुरुआत मिलती दिख रही है। यह ऐसा देश है जहां बॉलीवुड फिल्मों को आम तौर पर बहुत बड़ी सफलता नहीं मिलती। हालांकि अगर कोई फिल्म वहां की संस्कृति से जुड़ जाए, तो वह अच्छा कर सकती है। बिकारा बॉक्स ऑफिस' के मुताबिक फिल्म की पहले दिन की टिकट बिक्री लगभग 9000 तक पहुंच गई है। यह ब्रिकी पहले दिन के बॉक्स ऑफिस के नतीजों से पहले फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी को दर्शाती है।
विज्ञापन
Trending Videos

इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है?
इंडोनेशिया में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड शाहरुख खान की 'माई नेम इज खान' (1.72 मिलियन डॉलर) के नाम है। ऐसे में शुरुआती आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 'रामायण' इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।

रामायण - फोटो : यूट्यूब
'रामायण' के कितने शो हुए रिलीज?
यहां सबसे अहम बात सिर्फ टिकटों की संख्या नहीं, बल्कि फिल्म की रिलीज का पैमाना है। इंडोनेशिया में 'रामायण' को 1000 से ज्यादा शो में रिलीज किया गया है। यहां आंकड़ा 'जवान' (221 शो) और 'पठान' (264 शो) की शुरुआती रिलीज के मुकाबले कहीं ज्यादा है। अब देखना यह होगा कि क्या इस इस फिल्म को बड़ी संख्या में दर्शक देखने आएंगे?
 

मेकर्स के लिए है बड़ा मौका
इंडोनेशिया में 'रामायण' मेकर्स के लिए एक बड़ा मौका बन सकती है। यह महाकाव्य सदियों से वहां की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा रहा है। शास्त्रीय नृत्यों से लेकर प्रम्बानन मंदिर परिसर में मौजूद 'रामायण' से जुड़ी प्राचीन नक्काशी तक, यह कहानी इंडोनेशिया की विरासत का अहम हिस्सा है। आम बॉलीवुड फिल्में अक्सर बड़े सितारों और भारतीय सिनेमा के शौकीनों पर निर्भर रहती हैं, मगर 'रामायण' अपनी जानी पहचानी कहानी की वजह से दर्शकों तक पहुंच सकती है।

रामायण फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या इंडोनेशिया और बॉलीवुड का नाता?
दिलचस्प बात यह है कि इंडोनेशिया का बॉलीवुड के साथ एक पुराना और गहरा नाता रहा है। वहां शाहरुख खान की लोकप्रियता 1990 के दशक से ही बनी हुई है। 2001 में इंडोनेशिया के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 'कुछ कुछ होता है' खूब पसंद की गई। इस फिल्म की लोकप्रियता इतनी जबरदस्त थी कि जनवरी 2025 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रपति भोज के दौरान, इंडोनेशिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसका गाना गाया। शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' ने 2010 में इंडोनेशिया में लगभग 1.72 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। यह आज भी वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'रामायण' वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। इसकी वजह यह है कि यह वहां की संस्कृति से जुड़ी है।

'रामायण' के पास मौका है
बॉलीवुड की हालिया फिल्मों के प्रदर्शन को देखते हुए, 'रामायण' की शुरुआती रफ्तार और भी दिलचस्प है। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने इंडोनेशिया में लगभग 400,000 डॉलर की कमाई की थी, जबकि 'पठान' की कमाई लगभग 375,000 डॉलर रही। बड़े स्तर पर रिलीज होने के कारण, 'रामायण' के पास मौका है कि इन हालिया फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़े। बहरहार दर्शकों की मौजूदगी ही यह तय करेगी कि यह फिल्म वहां कितनी कमाई करेगी।
विज्ञापन

रामायण - फोटो : यूट्यूब
'रामायण' का कलेक्शन
  • 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'रामायण' ने सातवें दिन खबर लिखे जाने तक भारत में 34.36 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 474.81 करोड़ रुपये हो गया है।
  • दुनियाभर में इस फिल्म ने लगभग 823.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें