देहरादून के रहने वाले हैं
बता दें कि रणवीर सिंह का यह फोटोशूट सेलिब्रिटी फोटोग्राफर आशीष शाह ने किया है। वह देहरादून के रहने वाले हैं। ब्रिटिश जर्नल हर साल ऑफ फोटोग्राफी के 20 चुनिंदा उभरते फोटोग्राफर्स की एक लिस्ट निकालते हैं। आशीष शाह का नाम भी इस लिस्ट आ चुका है। आशीष शाह की फोटोग्राफी की यह खासियत है कि उनकी तस्वीरों में बोल्डनेस के साथ-साथ देसी अंदाज की झलक देखने को मिलती है।
सोनम कपूर का फोटोशूट कर चुके हैं
रणवीर सिंह से पहले आशीष शाह अभिनेत्री सोनम कपूर का फोटोशूट भी कर चुके हैं। आपको याद होगा कुछ वक्त पहले सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं। उन रोमांटिक तस्वीरों में सोनम कपूर का बेबी बंप भी नजर आ रहा था। उन तस्वीरों को भी आशीष शाह ने भी क्लिक किया था। इसके अलावा वह राधिका आप्टे के साथ भी काम कर चुके हैं और उनका फोटोशूट भी किया है।
फोटोशूट के वक्त बिल्कुल नहीं शरमाए रणवीर
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान आशीष शाह ने रणवीर सिंह के इस बोल्ड फोटोशूट की पूरी कहानी बयां की है। उन्होंने बताया है कि रणवीर की यह तस्वीरें उन्होंने बांद्रा के महबूब स्टूडियो में क्लिक की हैं, जिसके लिए उन्हें करीब तीन घंटे का समय लगा था। आशीष शाह ने बताया, 'इस फोटोशूट का आइडिया खुद रणवीर का था। हम दोनों जब मिले तो रणवीर काफी सहज थे। वह बिल्कुल भी शरमाए। आशीष ने कहा, 'मैं किसी सेलिब्रिटी के साथ तब तक शूट नहीं करता, जब तक यह यकीन न हो कि हमें एक-दूसरे पर भरोसा है। फोटोशूट के दौरान रणवीर ने पूरा सहयोग किया।' रणवीर के फोटोशूट पर हो रहे विवाद पर आशीष शाह का कहना है कि यह सब हंगामा बेकार है।