फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who is Amruta Fadnavis: कौन हैं महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी? प्रियंका की फिल्म में गाया गाना

Thu, 05 Dec 2024 06:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमृता फडणवीस एक बेहतरीन उदाहरण हैं कि कैसे महिलाएं अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और कौशल ने उन्हें न केवल एक सशक्त महिला, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी बना दिया है।
विज्ञापन
अमृता फडणवीस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की तीसरी बार मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी हो गई। आजाद मैदान में गुरुवार शाम नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अहम राजनीतिक घटनाक्रम के बीच फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की सफलता की कहानी भी चर्चा में है। वह सिर्फ अपने पति के राजनीतिक जीवन में समर्थन देने वाली पत्नी नहीं हैं, बल्कि खुद एक समाजसेवी और बहुमुखी प्रतिभा की धनी महिला के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। आइए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं...

विज्ञापन

अमृता फडणवीस - फोटो : इंस्टाग्राम- अमृता फडणवीस
एमबीए हैं अमृता
अमृता फडणवीस का जन्म 9 अप्रैल 1979 को नागपुर में हुआ था। उनके पिता शरद रानाडे नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। मां चारुलता रानाडे स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। अमृता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की। फिर जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में डिग्री प्राप्त की। इसके बाद पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से उन्होंने फाइनेंस में एमबीए किया।

अमृता फडणवीस - फोटो : इंस्टाग्राम- अमृता फडणवीस
बैंक से की पेशेवर करियर की शुरुआत
अमृता की पेशेवर यात्रा की शुरुआत 2003 में एक्सिस बैंक से हुई, जहां उन्होंने कार्यकारी कैशियर के रूप में काम किया। आज वह बैंक के ट्रांजेक्शन बैंकिंग विभाग की उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

अमृता फडणवीस - फोटो : इंस्टाग्राम- अमृता फडणवीस
बॉलीवुड में छा चुकी है जादुई आवाज
अमृता का शास्त्रीय संगीत के प्रति गहरा रुझान बचपन से ही था। गायकी के क्षेत्र में भी उन्होंने काफी सफलता हासिल की है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'जय गंगाजल' में अपनी आवाज का खूब जादू चलाया। फिल्म में उनका गाना 'सब धन माटी' काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो के लिए गाने भी गाए। उनके गाने अक्सर सामाजिक संदेशों से भरपूर होते हैं, जैसे महिला सशक्तिकरण और समाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना।

अमृता फडणवीस - फोटो : इंस्टाग्राम- अमृता फडणवीस
समाजसेवा में भी हैं अव्वल
अमृता फडणवीस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गौर करें तो उनकी प्रोफाइल में उनके समाज सेविका होने का भी उल्लेख मिलता है। वह वंचित बच्चों और महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी कार्यक्रम आयोजित करती हैं। गायन और समाजसेवा के अलावा वह राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। साल 2018 में उन्हें एलएंडटी मुंबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया था।

देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा कमाई उनकी पत्नी अमृता फडणवीस - फोटो : ANI
पति से ज्यादा कमाती हैं अमृता
आपको जानकर हैरानी होगी कि अमृता की आय उनके पति देवेंद्र फडणवीस से कहीं ज्यादा रही है। चुनाव हलफनामों के अनुसार, 2019-2024 के बीच अमृता ने पांच करोड़ पांच लाख रुपये की कमाई की। वहीं, देवेंद्र फडणवीस की कमाई एक करोड़ 66 लाख रुपये रही। इसके अलावा अमृता ने कई क्षेत्रों में निवेश किया है जो उनकी वित्तीय समझ को दर्शाता है।
विज्ञापन

परिवार के साथ अमृता फडणवीस - फोटो : इंस्टाग्राम- अमृता फडणवीस
सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी सक्रिय
अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी पोस्ट्स में जहां ग्लैमरस लुक होता है, वहीं सामाजिक मुद्दों पर प्रेरणादायक संदेश भी होते हैं। वह हमेशा अपने जीवन में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करती हैं और अपनी प्रेरक कहानी से लोगों को प्रभावित करती हैं।
Pushpa 2 Public Review: पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों का शानदार रिव्यू, किसी ने दिए स्टार्स, किसी ने कहा मास्टरपीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें