फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं दानिश पंडोर? मॉडलिंग से शुरू किया था सफर; अब ‘धुरंधर’ में उजैर बलोच का किरदार निभाकर बने नेशनल क्रश

Fri, 20 Mar 2026 01:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज हो चुकी है और आते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। इसके साथ ही मूवी के एक्टर्स भी चर्चाओं में बने हुए हैं। ऐसे ही उजैर बलोच का किरदार निभाने वाले एक्टर भी फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 
विज्ञापन
धुरंधर उजैर बलोच - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद जिस एक्टर का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो हैं दानिश पंडोर। अपनी दमदार एक्टिंग और खामोश लेकिन खतरनाक अंदाज से उन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं कौन हैं दानिश पंडोर और कैसा रहा उनका मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर। 

‘धुरंधर’ से मिली असली पहचान

विज्ञापन

दानिश पंडोर को सबसे ज्यादा पहचान फिल्म ‘धुरंधर’ में उजैर बलोच का किरदार निभाने से मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे गैंगस्टर का रोल किया, जो शांत दिखता है लेकिन बहुत खतरनाक और चालाक है।

उनका किरदार गैंग के बड़े ऑपरेशन्स संभालता है और अपने बॉस के लिए पूरी तरह वफादार रहता है। उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया और यही फिल्म उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
 

Trending Videos

मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर
बहुत कम लोग जानते हैं कि दानिश पंडोर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2007 में उन्होंने ग्लैडरैग्स मैनहंट में हिस्सा लिया और टॉप 5 तक पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने एक्टिंग सीखने के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली और छोटे-छोटे रोल्स से अपने करियर की शुरुआत की।
 

टीवी और वेब सीरीज में भी किया काम
फिल्मों से पहले दानिशटीवी और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘कितनी मोहब्बत है’ से टीवी में कदम रखा और बाद में ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी पॉपुलर वेब सीरीज में भी काम किया। आज भले ही दानिश पंडोर सुर्खियों में हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। शुरुआती दिनों में उन्हें कई रिजेक्शन झेलने पड़े और इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा।
 
विज्ञापन

‘नेशनल क्रश’ बन चुके हैं दानिश
'धुरंधर' के बाद दानिश पंडोर की पॉपुलैरिटी अचानक काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें लोग 'नेशनल क्रश' तक कहने लगे हैं और उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। ‘धुरंधर’ में उन्होंने रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया, और उनके बीच भी अपनी अलग पहचान बनाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें