आदित्य धर को लेकर कही बड़ी बात
रामगोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में कई और बातें कही हैं। लेकिन आखिरी में वह ‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर आदित्य धर को जमकर सराहते हैं। वह ट्वीट में लिखते हैं, ‘फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक मूवी नहीं है। यह एक फैसला है। आदित्य धर ने उस तरह के सिनेमा का सिर काट दिया है, जिसने दर्शकों की समझ का अपमान किया है। जिसने कहानियों की जगह भड़कीले और दिखावटी विजुअल्स को दिखाया, जिसने हीरो को भगवान और दर्शकों को भेड़ बना दिया। ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन अब उन सभी पुराने फिल्ममेकर्स की सोच को इतनी गहरी कब्र में दफनाने देगा कि उनका भूत भी बाहर नहीं निकल पाएंगे।
रामगोपाल वर्मा ने यह भी कहा कि कुछ फिल्ममेकर ढेर सारे पैसे के दम पर आदित्य धर जैसा काम करना चाहेंगे लेकिन उनके जैसा दिमाग कहां से लाएंगे। इस तरह रामू ने आदित्य धर की तारीफों के पुल बांध दिए।