फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकेन के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ीं मॉडल, एक्टर और भाजपा युवा नेता पामेला, जानें इनके बारे में सबकुछ

Sat, 20 Feb 2021 04:26 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

ड्रग्स के बाद अब कोकेन का मामला एक बार फिर राष्ट्रीय मीडिया में उछल गया है। इसको लेकर खबरों का दौर लगातार जारी है। दरअसल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी को 100 ग्राम कोकेन के साथ गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अरेस्ट की गईं पामेला कौन हैं और क्या करती हैं इस खबर में जानते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बताया जा रहा है कि पामेला गोस्वामी नशीला पदार्थ कोकीन लेकर अपनी कार में जा रही थीं। बस पुलिस को इसकी खबर लग गई। पामेला अकेली नहीं बल्कि उनके दोस्त प्रोबिर कुमार डे भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।

विज्ञापन

3 of 5
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

जानकारी के मुताबिक पुलिस को ये सूचना मिली थी कि पामेला कोकीन लिए हुई हैं और कहीं जा रही हैं। बस इसी गुप्त सूचना के आधार पर अलीपोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ी की तलाशी ले ली। इस दौरान अंदर रखे बैग से 100 ग्राम कोकीन बरामद हो गई।

4 of 5
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
दरअसल पामेला गोस्वामी भाजपा युवा मोर्चा बीजेवाईएम से जुड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं वे पार्टी की बंगाल इकाई की महासचिव हैं। वे अकसर राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं और पार्टी का प्रचार करते भाजपा नेताओं के साथ उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
एक दोस्त व सिक्योरिटी गार्ड संग 100 ग्राम कोकेन के साथ कोलकाता में गिरफ्तार हुईं पामेला गोस्वामी के बारे में और भी बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि वह मॉडल रह चुकी हैं। इतना ही नहीं कई बंगाली टीवी सीरियल में छोटे मोटे किरदार निभाती भी दिखी हैं। जानकर हैरानी होगी कि पामेला प्रोफेशनल एयर होस्टेस रह चुकी हैं। वह पश्चिम बंगाल बीजेवाईएम की महासचिव और हुगली में बीजेवाईएम की पर्यवेक्षक हैं। नशीले पदार्थ के मामले में सामने आने के बाद अब पुलिस ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें