फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं ‘केजीएफ’ फेम अनंत नाग?: मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार; शबाना से लेकर रश्मिका तक के साथ किया काम

Wed, 16 Sep 2026 09:37 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anant Nag Career: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अनंत नाग को 22 सितंबर को दादा साहब फाल्के सम्मान से नवाजा जाएगा। इस बीच जानिए उनके करियर और बड़ी उपलब्धियों के बारे में। 
 
विज्ञापन
अनंत नाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को साल 2024 के प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पांच दशकों से ज्यादा लंबे अपने फिल्मी करियर में अनंत नाग ने अलग-अलग भाषाओं की 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। खासतौर पर कन्नड़ सिनेमा में उनके योगदान को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन


 थिएटर से की करियर की शुरुआत
अनंत नाग का पूरा नाम अनंत नागरकट्टे है। उनका जन्म 4 सितंबर 1948 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और बाद में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, मराठी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया।

अनंत नाग - फोटो : सोशल मीडिया
श्याम बेनेगल की फिल्मों का बने अहम हिस्सा
अनंत नाग 1970 और 1980 के दशक में सिनेमा के चर्चित चेहरों में शामिल रहे। उन्होंने मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल के साथ कई यादगार फिल्मों में काम किया। इनमें ‘अंकुर’, ‘निशांत’, ‘मंथन’, ‘भूमिका’ और ‘कलयुग’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

फिल्मों के अलावा अनंत नाग ने टेलीविजन पर भी अपनी खास पहचान बनाई। आर.के. नारायण की कहानियों पर आधारित पॉपुलर सीरियल ‘मालगुडी डेज’ में उनकी एक्टिंग को आज भी याद किया जाता है। इस सीरियल के जरिए वह देशभर के दर्शकों के बीच पॉपुलर हुए।

खास बात यह है कि ‘मालगुडी डेज’ का निर्देशन उनके छोटे भाई शंकर नाग ने किया था। अनंत नाग और शंकर नाग की जोड़ी ने कन्नड़ सिनेमा और टेलीविजन में खास योगदान दिया।

अनंत नाग - फोटो : सोशल मीडिया
‘केजीएफ’ से नई पीढ़ी ने पहचाना
अनंत नाग को आज की पीढ़ी ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ में उनके किरदार आनंद इंगलागी के लिए भी जानती है। फिल्म में उन्होंने एक पत्रकार और लेखक का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार और कहानी सुनाने के अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा उन्होंने रश्मिका मंदाना के साथ 2020 में आई फिल्म 'भीष्मा' में भी काम किया है। 

अनंत नाग - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के साथ राजनीति में भी रहे एक्टिव
  • अनंत नाग ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी अपनी पारी खेली है। 
  • वह कर्नाटक सरकार में बेंगलुरु शहरी विकास मंत्री के पद पर रह चुके हैं। 
  • इसके अलावा वह कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य और विधायक भी रहे हैं।
विज्ञापन

अनंत नाग - फोटो : सोशल मीडिया
कई बड़े सम्मान किए अपने नाम
  • अनंत नाग को उनके लंबे और शानदार करियर के दौरान कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। 
  • उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। 
  • अपने करियर में उन्होंने 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। 
  • इसके अलावा वह कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार 5 बार अपने नाम कर चुके हैं।
  • अब भारतीय सिनेमा में उनके 5 दशकों से ज्यादा के योगदान को देखते हुए उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- अनंत नाग: पद्मभूषण के बाद दिग्गज अभिनेता को दादा साहब फाल्के सम्मान, 300 से ज्यादा फिल्में की; पीएम ने दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें