फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले ये सितारे अब कहां हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में कई चेहरे स्थापित हो चुके हैं तो कई यहां पांव जमाने को बेताब रहते हैं। ऐसे में हर साल रुपहले पर्दे पर कई नए चेहरों का पर्दापण होता है।
विज्ञापन


इनमें से कुछ पर्दे पर छा छाते हैं तो कुछ गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो जाते हैं। बॉलीवुड में ऐसे ही कुछ एकदम नए चेहरे 2014 में पर्दे पर दिखाई दिए इनमें से कुछ को तो बड़े ही धूमधाम के साथ लांच किया गया लेकिन एक फिल्म के बाद अब वह खाली हाथ बैठे हुए हैं।

आखिर ऐसा क्यों हुआ उनके साथ और कौन से हैं वो चेहरे? ये जानने के लिए आपको पढनी होगी यह पूरी स्टोरी।

एक फिल्म के बाद ही खाली बैठी गईं डेजी शाह

सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर 'जय हो' फिल्म से डेब्यू करने वाली डेजी शाह पहले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ काम करती थीं। उनको जब इस फिल्म में ब्रेक मिला तो सबने सोचा सलमान का साथ इन नायिका को आगे तक ले जाएगा।

लेकिन डेजी भाग्यशाली साबित नहीं हुईं। और अब वह नए प्रोजेक्ट की तलाश में यहां-वहां भटक रही हैं।

कपूर खानदान भी पार नहीं करवा पाया अरमान की नैया

करीना और रणबीर कपूर की बुआ के बेटे अरमान जैन को बहुत हो-हल्ले के साथ 'लेकर हम दीवाना दिल' फिल्म में लांच किया गया था। कपूर खानदान भी अरमान के लिए खूब प्रमोशन कर रहा था। लेकिन अरमान कोई नाम नहीं कमा सके। उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई और अभी तक उनको कोई नई फिल्म का ऑफर नहीं मिला है।

दीक्षा सेठ भी रह गई खाली हाथ

अरमान के साथ ही 'लेकर हम दीवाना दिल' में दीक्षा सेठ का भी डेब्यू हुआ था। लेकिन उनका लक भी नहीं चला और दीक्षा के पास बॉलीवुड का कोई भी ऑफर नहीं आया।

मोहित मारवा नहीं कर पाए कोई कमाल

'फुगली' से बॉलीवुड की पारी की शुरुआत करने वाले मोहित कोई कमाल नहीं कर पाए। न तो उनकी अदाकारी की तारीफ हुई और न हीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली। इसलिए मोहित के पास कोई नए ऑफर भी नहीं आए।

कायरा के हाथ में कोई फिल्म नहीं

फुगली से ही डेब्यू करने वाली काइरा आडवानी के बारे में कहा जा रहा था कि सलमान की अप्रोच पर उनको इस फिल्म में लिया गया है। लेकिन कायरा का भाग्य जोर नहीं मार सका और 'फुगली' की गुगली बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हुई। फिलहाल कायरा के हाथ में कोई फिल्म नहीं है।

विज्ञापन

मनारा के हाथ्‍ा नहीं आया अगला प्रोजेक्ट

प्रियंका और परिणीति की क‌‌जिन मनारा ने 'जिद' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि उनकी अदाकारी को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली लेकिन कोई अगला प्रोजेक्ट उनके हाथ नहीं आ सका है। वैसे मनारा कई विज्ञापनों में दिखाई दे चुकी हैं। उनका चेहरा भी परिणीति से मिलता जुलता बताया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें